featured धर्म

24 सितंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: 24 सितंबर 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
आज इस राशि के व्यवसायियों को काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। धन संबंधी काम बनेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

वृष
आज वृष राशि के लोगों को कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में खटास कम होगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन
इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी शादी की बात बन सकती है। नए व्यवसायिक काम के लिए दिन अनुकूल है। मित्र की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

कर्क
आज शेयर मार्केट और संपत्ति में निवेश के लिए दिन शुभ है। प्रेम जीवन का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है।

सिंह
आज नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है। कारोबार को बढ़ाने के लिए दूसरे लोगों पर निर्भर ना रहें।

कन्या
आज मेहनत के अनुरूप ही लाभ प्राप्त होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज के दिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में घरवालों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला
भाई-बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज के दिन प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश आपको आगे लाभ दिला सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
आज दफ्तर में आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। हर किसी पर भरोसा ना करें। जरूरी कागजात साइन करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु
आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के साथ वाहन खरीदने के योग बनते नजर आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का दिन शुभ रहेगा। बच्चों की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। वाद-विवाद की स्थिति में नहीं पड़ें।

मकर
आज दफ्तर में बिना बात के कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सतर्क रहें। अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बना कर चलें। पुरानी किसी बीमारी से आराम मिल सकता है। मूड ठीक रहेगा।

कुंभ
आज कुंभ वालों के किसी भी काम ने अड़चन नहीं आएगी। व्यवसायिक विस्तार होगा। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन
आज आपको अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा। परिवार में कोई तनातनी हो तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में कुछ चिंता हो सकती है। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी।

Aaj Ka Panchang: आज 24 सितंबर 2022 शनिवार का दिन है। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 03:12 AM तक उपरांत अमावस्या है। सूर्य कन्या राशि पर योग–शुभ ,करण-विष्टि और शकुनि आश्विन मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 24 सितंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-चतुर्दशी तिथि 03:12 AM तक फिर अमावस्या
  • नक्षत्र-पूर्व फाल्गुनी 05:07 AM तक फिर उत्तर फाल्गुनी
  • करण-विष्टि और शकुनि
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-शुभ
  • वार-शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:20 AM
  • सूर्यास्त-6:17 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 4:39 AM , 24 सितंबर
  • चन्द्रास्त-5:41 PM, 24 सितंबर
  • राहु काल-09:19 AM से 10:49 AM तक

Related posts

फिरोजाबाद के ग्लास उद्योग के आगे दुनिया का उद्योग नहीं ठहरताः सीएम योगी

Nitin Gupta

J-K निकाय चुनावों में BJP का उम्दा प्रदर्शन,दक्षिण कश्मीर के 4 जिलों में किया कब्जा

mahesh yadav

उत्तराखंड में 3 और 4 दिसंबर को बनवा सकते हैं वोट, बूथ पर मिलेंगे बीएलओ

Rahul