December 6, 2023 12:38 am
featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 12 अगस्त को इन राशियों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें आज का राशिफल

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार, 12 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि का समापन है। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज द्वादश गुरु व दशम चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। जॉब में प्रोमोशन के संयोग हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। बेल व तुलसी का वृक्ष लगाएं।

वृष
आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें। विहंगों को दाना पानी दें।

मिथुन
आज के दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट के लिए अनुकूल है। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं ।बैगनी व हरा रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

कर्क
गुरु नवम भाव व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज सप्तम भाव में शुभ है। धर्म सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व पीले फलों का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

सिंह
सूर्य कर्क व चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम में हैं। शुक्र जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

कन्या
सूर्य एकादश व सप्तम गुरु शुभ है। चन्द्रमा इसी भाव से पंचम है। शुक्र व बुध मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।बेल का पेड़ लगाएं।

तुला
गुरु शुभ फलदायक हैं। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
सूर्य नवम भाव में रहकर भाग्यभाव को लाभ देंगे। चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान के लिए सफलता का है। मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व पीला शुभ है। विधारा की जड़ धारण करें।

धनु
आज चन्द्रमा द्वितीय भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।

मकर
गुरु तृतीय, सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा इसी भाव में रहेंगे। शनि इसी राशि में वक्री हैं। धन के लेन देन के प्रति सावधान रहें। तुलसी का पेड़ लगाएं। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है।

कुंभ
चन्द्रमा द्वादश भाव व शनि भी इसी राशि से द्वादश है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे, विधारा की जड़ धारण करें। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा धन में वृद्धि करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
सूर्य इसी राशि से पंचम व गुरु इस राशि में शुभ हैं। पॉलिटक्स में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से एकादश में है। तुलसी व बेल का वृक्षारोपण करें, इससे भाग्य में शुभता बढ़ती है। नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के संकेत हैं।

Related posts

हमीरपुरः जयमाल स्टेज पर दूल्हे की चप्पल से पिटाई, वीडियो वायरल

Shailendra Singh

ट्वीट पर भड़की सुषमा , कहा मेरी मिनिस्ट्री होती तो सस्पेंड कर देती

shipra saxena

भाऊराव देवरस चिकित्सालय में मरीजों को मिलेगा सुविधाओं का अंबार

Shailendra Singh