धर्म

आज का पंचांग: आज करें शनिदेव की पूजा, ऐसे करें पूजा और ये है शुभ मुहूर्त

shani devta ki puja vidhi आज का पंचांग: आज करें शनिदेव की पूजा, ऐसे करें पूजा और ये है शुभ मुहूर्त

आज शनिवार है और इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है और उनकी पूजा करनी चाहिए। प्राचीन काल से ही उन्हें पूजा जाता है।

सारे कष्ट होते दूर

शनिदेव की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं, और पापों का भी नाश होता है। इस दिन कुछ ना कुछ दान जरूर करें। जानवरों को खाना खिलाएं। आज के दिन किसी भी तरह का लोहा या लोहे से बनी चीज घर में ना लाएं।

पूजा करने की विधि

शनिवार के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनकर पीपल के वृक्ष पर जल अर्पण करें। इसके बाद लोहे से बनी शनि देवता की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं। काले तिल, फूल, धूप, काला वस्त्र और तेल से पूजा करें। शनिदेव के ये दस नाम-कोणस्थ, कृष्ण, पिप्पला, सौरि, यम, पिंगलो, रोद्रोतको, बभ्रु, मंद, शनैश्चर, पूजन के दौरान शनिदेव के इन दस नामों का उच्चारण करें। पीपल के वृक्ष के तने पर सूत के धागे से सात परिक्रमा करें।

पंचांग का शुभ मुहूर्त

आज की तिथि- चतुर्दशी – 19:13:35 तक
आज का नक्षत्र – पुनर्वसु – 08:15:52 तक
आज का करण – विष्टि – 06:56:32 तक, शकुन – 19:13:35 तक
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – सिद्धि – 24:35:55 तक
आज का वार – शनिवार

 

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय – 05:45:29
सूर्यास्त – 19:07:54
चन्द्रोदय – 29:11:59
चन्द्रास्त – 18:34:59
चन्द्र राशि – कर्क
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:22:25
मास अमांत – आषाढ
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 11:59:57 से 12:53:26 तक

 

अशुभ मुहूर्त

दुष्टमुहूर्त – 05:45:29 से 06:38:58 तक, 06:38:58 से 07:32:28 तक
कुलिक – 06:38:58 से 07:32:28 तक
कंटक – 11:59:57 से 12:53:26 तक
राहु काल – 09:06:05 से 10:46:23 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 13:46:56 से 14:40:26 तक
यमघण्ट – 15:33:56 से 16:27:25 तक
यमगण्ड – 14:07:00 से 15:47:18 तक
गुलिक काल – 05:45:29 से 07:25:47 तक

Related posts

Aaj Ka Panchang: जानिए 07 जुलाई 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

Aaj Ka Rashifal: 29 जुलाई को इन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा, जानें आज का राशिफल

Nitin Gupta

इस दिन मनाई जा रही है गणेश चतुर्थी, जानें तिथि और गणपति पूजन का शुभ मुहूर्त, हर समस्या होगी दूर

Rahul