featured धर्म

7 नवंबर 2021 का राशिफल : रविवार, जानें आज का राशिफल

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

राशिफल || ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 7 नवंबर 2021 रविवार का दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है इस दिन सूर्य देव की उपासना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं व घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

मेष राशि

नई योजनाओ को शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार से जुड़े मामलों में सावधानी पूर्वक कार्य करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

वृष राशि 

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जल्द ही समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े कामों में नए संपर्क स्थापित होंगे। धन लाभ बढ़ेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन बना रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी मिलने का योग बना हुआ है। आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। खर्चों में कटौती करें।

कर्क राशि

धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। बीते समय की कठिनाइयां दूर होंगी। आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। लव लाइफ से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिलेगी।

सिंह राशि

आज आपके काम के प्रति आपकी मेहनत के साथ-साथ आपकी किस्मत भी आपका साथ देगी। परिवार के साथ देश से बाहर की यात्रा हो सकती हैं। लव लाइफ में सुधार होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती बढ़ेगी। खर्चे पर नियंत्रण रखें। आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

तुला राशि

पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार आएगा। पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। निवेश फायदेमंद रहेगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी को उधार देने से बचें। परिवार के साथ यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। लव लाइफ में मतभेद बढ़ सकते हैं।

धनु राशि

परिवार के साथ खुशियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कामकाज को लेकर ने बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लव लाइफ से जुड़ी समस्याओ को आपस में समझाने का प्रयास करें।

मकर राशि

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को जल्द समझाने का प्रयास करें। अधिक खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी से जुड़े कार्यों में दिन अच्छा रहेगा।

 कुंभ राशि

किसी निर्णय को लेने से पहले दोनों पहलू पर विचार करें। धन से संबंधित कार्य में लाभ होगा। घर में कोई मंगल कार्य हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में अधिक समय बीतेगा।

मीन राशि

लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी दूसरे स्थान पर की गई यात्रा लाभदायक होगी। किसी कार्य को जल्दबाजी में न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

Related posts

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा में 19 परियोजनाओं का उद्गाटन और शिलान्यास

Rahul srivastava

दो दिन के मंथन के बाद कांग्रेस ने 18 ब्लॉक प्रमुख पदों पर समर्थित प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

Rani Naqvi

पीएम मोदी लखनऊ में मनाएंगे दशहरा…जानिए पूरा कार्यक्रम

shipra saxena