featured लाइफस्टाइल हेल्थ

छुहारे का हलवा एनीमिया की समस्या से दिलाएगा छुटकारा, जाने क्या है विधि

health छुहारे का हलवा एनीमिया की समस्या से दिलाएगा छुटकारा, जाने क्या है विधि

ठंडे मौसम में गर्मा-गर्म हलवा खाना लगभग सभी को पसंद होता है। हलवे में यदि ड्राई फ्रूट्स को शामिल किया जाए तो हलवे का स्वाद और भी खास हो जाता है। सर्दियों में खाए जाने वाले छुहारे से बने हलवे की रेसिपी जाने।

छुहारे का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

साबुत छुहारा– 400 ग्राम।
ताजा दूध– 1 लीटर।
चीनी/शक्कर– 200 ग्राम।
देशी घी– 08 बड़े चम्मच।
नारियल– 04 बड़े चम्मच।
बादाम– 20-22 नग।
काजू– 20-22 नग।
साबुत किशमिश– 20-22 नग।
इलायची पाउडर– 02 छोटा चम्मच।

ऐसे बनाए छुहारे का हलवा:-

छुहारे का हलवा तैयार करने के लिए सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स यानी काजू बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले। हलवे में किशमिश को काट कर न डाले। इसके बाद छुहारे ले और उनके बीज को बाहर निकाल दें।

बाहर निकाले गए छहारे को मिक्सिंग में छोटे टुकड़े होने तक पीसे। ध्यान रहे कि छुहारा अधिक बारीक न हो। यह काम आप चाकू की सहायता से भी कर सकते हैं। इसके बाद एक फ्राई फेंन ले। उसमें घी को गर्म कर ले।

ध्यान रहे कि गैस की आँच अधिक न हो। छुआरे के तैयार पेस्ट को घी में डालें। 15 से 20 मिनटों तक कच्चे हलवे को चलाते रहें। सुनहरा रंग आने के बाद इसमें शक्कर और दूध को डाल दें। फिर दूध के सूख जाने के बाद इसमें थोड़ा घी और डालें। इसके बाद तैयार पेस्ट में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें। 2 मिनट तक गैस चलाए रखें। अब आपके और आपके परिवार के लिए छुहारे का हलवा तैयार है।

Related posts

Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत, मोदी-शाह से लेकर सीएम योगी और राहुल-प्रियंका ने इंडिया टीम को दी बधाई

Rahul

लखनऊ के जाने-माने होटल में युवक ने लगाई फांसी, कई घंटों तक लटकता रहा शव

Shailendra Singh

बर्फीली वादियों में पत्नी अनुष्का के साथ जन्मदिन मना रहे हैं विराट कोहली

mahesh yadav