September 27, 2023 3:21 pm
featured धर्म

29 नवंबर 2021 का राशिफल: सोमवार, जानिए किस राशि पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

विभिन्न राशि वाले कैसे खेले होली

आज के दैनिक राशिफल के अनुसार 29 नवंबर 2021 सोमवार का दिन आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी दशमी और एकादशी तिथि है। 

आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज के लिए काफी फायदेमंद है आज आपकी राशि पर चंद्रमा छठे भाव में विराजमान रहेगा। आज आपको उन लोगों से बचकर रहना है जो आपके सामने आपकी तारीफ करते हैं और पीठ पीछे बुराई। आज आप का भगय 75% साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। 

ये भी पढ़े: 29 नवंबर 2021 का पंचांग: सोमवार, जानें आज का शुभकाल और नक्षत्र

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों को आज अपने कार्यों से अधिक अपनी मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। कार्य क्षेत्र में किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें नहीं तो बहुत बड़ी गलती हो सकती हैं। दंपति जीवन में भी आज तनाव बना रहेगा। ऐसे में धैर्य व सूझबूझ के साथ स्थिति को नियंत्रित करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज ग्रहों की स्थिति की स्थिति के अनुसार आपकी वाणी किसी भी कार्य हो शुभ व अशुभ बना सकते हैं। ऐसे कुछ भी बोलने से पहले हजार बार सोचें और फिर बोलें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को आज अत्यधिक खर्चों से बचने की जरूरत है। अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए तालमेल के साथ खरीदारी करें। वही कपड़ा कारोबारियों को आज काफी बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। युवा अपने करियर को लेकर सतर्क रहें और लगातार परिश्रम करते रहे। रोजगार की तलाश कर रही युवाओं को आज नौकरी मिलने की संभावना है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। ऑफिस तो कार्य को सूज भुज और सतर्कता के साथ करें किसी फाइल या अन्य किसी गायब होने की संभावना है। वही कारोबार से जुड़े लोगों की आज काफी दिनों से रुके धन की वापसी हो सकती है। कला और संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं को आज अपने हाल को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक दृष्टि से काफी शुभ है। समाज में आज आपकी पहचान को एक सम्मान मिल सकता है किसी भी अभियान व कार्य को करने से पहले टीम वर्क पर जरूर ध्यान दें। वही छोटे व्यापारियों को और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट हो सकती है ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सतर्क रहें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है। यदि आप आज किसी नए प्रोजेक्ट को करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसे करने से आपको निश्चय ही सफलता हासिल होगी। वहीं यदि आपके घर परिवार में जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आज आपको जीत हासिल हो सकते हैं। आज आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी वही आज आपके कार्य में आपके दोस्तों और साथियों का साथ मिलेगा। जिससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद समाचारों से भरा हुआ है। आज आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ मिलकर किसी कार्यक्रम की प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आज आपकी बहन के विवाह में कोई समस्या आ रही है तो परिजनों की सहायता से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी बात की कोई परेशानी है तो परिवार के सहयोग से वह समाप्त हो जाएगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का बहुत अधिक हो सकता है ऐसे में कार्य को सिस्टमैटिक ढंग से करें। वही कारोबारी जगत के लोगों को आज लाभ होने की संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज धर्म-कर्म के कार्य में लगा रहना चाहिए इस जातक के लोगों को आज भगवान हनुमान जी की उपासना एवं हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सकता है। व्यपार और कारोबार से जुड़े लोगों का मन आज प्रसन्न रहेगा। यदि आपका जीवन साथी गर्भवती से हैं तो उसके स्वास्थ होने का सतर्क रहें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे भी किसी भी व्यक्ति से अपशब्द कहने से बचें। नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट आ सकती हैं। वही व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी आज अपने ग्राहकों से सही तरीके से बात करनी चाहिए नहीं तो उसका भविष्य में गलत परिणाम हो सकता है। वही आज परिवार का माहौल सुखमय रहने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज किसी शुभ समाचार कुछ सुनने के लिए लालायित रहेंगे। आज इस जातक के लोग छोटी-छोटी खुशियों को लेकर आनंदित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ मीटिंग को गंभीरता से लें कहीं जा रही सभी बातों को नोट करें। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज छोटे-मोटे मुनाफा होने की संभावना है।

 

Related posts

फिल्मों और वेब सीरिज में अगर भारतीय सेना को दिखाया तो खैर नहीं..

Rozy Ali

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पॉइंट्स सिस्टम बदला ! जाने क्या था विवाद

pratiyush chaubey

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी का धार्मिक तड़का, बताया हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई

lucknow bureua