featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 29 मई को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

1076192 aaj ka rashi Aaj Ka Rashifal: 29 मई को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है तथा चन्द्रमा मेष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है। शनि कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज राशि स्वामी मंगल व इस राशि का चन्द्रमा जांब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा, विवाद की भी संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

वृष
चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश में है। आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन
आज के दिन व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सुखद यात्रा कर सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्र का दान करें।

कर्क
गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि से अष्टम है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। विष्णु उपासना के साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह
नवम चन्द्रमा भाग्य स्थान को बल देगा।व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कन्या
गुरु मीन व चन्द्रमा अष्टम भाव में शुभ है। जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। यात्रा से लाभ हो सकता है। मूंग का दान करें।

तुला
सूर्य वृष व चन्द्रमा मेष में इस राशि के लिए शुभ है।जांब को लेकर प्रोमोशन संभव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।आज कन्या व तुला के मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व लाल रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
सूर्य सप्तम व चन्द्रमा खष्ठम मंगलमय है।आज का दिन राजनीति के लिए सफलता का है। मेष व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु
आज चन्द्रमा पँचम व सूर्य खष्ठम है।व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । जांब में उन्नति के संकेत हैं।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मकर
चन्द्रमा चतुर्थ यानी घर के भाव मे रहेंगे।गृह निर्माण के लिए ग्रह अनकूल रहेंगे।राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व व सफेद रंग शुभ है।

कुम्भ
शनि इसी राशि में व तृतीय चन्द्रमा शुभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।हरा व आसमानी रंग शुुभ हैै। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
इस राशि का गुरु व द्वितीय चन्द्रमा से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव संभावित है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। उड़द दान करें।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 29 जुलाई को इन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा, जानें आज का राशिफल

Nitin Gupta

’27 साल, यूपी बेहाल’ के नारे के साथ कांग्रेस ने फूंका यूपी में बिगुल

bharatkhabar

मुंबई वासियों को मिलेगी नए एयरपोर्ट की सौगात, पीएम रखेंगे आधारशीला

Vijay Shrer