featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 23 मई को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

1076192 aaj ka rashi Aaj Ka Rashifal: 23 मई को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 23 मई 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल

मेष
सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा एकादश भाव में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष
गुरु के मीन व चन्द्रमा के कुम्भ गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। मसूर का दान करें।।

मिथुन
व्यवसाय में उन्नति संभावित है। मंगल व चन्द्र गोचर से जॉब में लाभ होगा।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।उदर रोग की सम्भावना रह सकती है।

कर्क
गुरु भाग्यभाव में हैं। आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम है। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ

सिंह
जॉब में सफलता व कुछ व्याससयिक कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।वाणी पर ध्यान दें।

कन्या
राशि स्वामी बुध व मीन का गुरु-शुक्र शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब कुम्भ में गोचर करके व्यवसाय से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला
आज घर में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र गोचर शुभ है। घर क्रय करने की बात चलेगी। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को केला व पालक खिलाये।

वृश्चिक
चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ व गुरु का पँचम गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। तिल का दान करें। सफेद व बैगनी रंग शुभ हैै।

धनु
चन्द्रमा का तृतीय व गुरु का चतुर्थ प्रभाव लाभकारी है।मंगल व गुरु गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन आगमन होने के संकेत हैं।सफेद व लाल रंग शुभ है।।

मकर
शनि व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। तृतीय गुरु व शुक्र पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है।।

कुंभ
शनि व चन्द्रमा एकसाथ इसी राशि में है।गुरु का प्रभाव आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

मीन
सूर्य का वृष राशि में व शनि का इस राशि से द्वादश प्रभाव शुभ है।चन्द्रमा का द्वादश भाव में गोचर पॉलिटिक्स में लाभ दे सकता है।गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज इस राशि में वह चन्द्रमा के साथ मंगलकारी होकर सफलता की प्राप्ति कराएगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

Related posts

भारत से बातचीत करने के लिए बेकरार है पाकिस्तान, अमेरिका से मांगी मदद

mahesh yadav

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने दी बसपा प्रमुख मायावती को चुनौती कहा, मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं

Ankit Tripathi

जानें धनतेरस की पूजा का मुहूर्त और करें लक्ष्मी को प्रसन्न

shipra saxena