featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 15 मई को सूर्य गोचर से इन राशियों पर होगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, जानें आज का राशिफल

1076192 aaj ka rashi Aaj Ka Rashifal: 15 मई को सूर्य गोचर से इन राशियों पर होगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 15 मई 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। खास बात यह है कि 15 मई को सूर्य राशि परिवर्तन भी है। ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। जानिए आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बेकार की भाग-दौड़ से मन में उलझन रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृष
आज के दिन किसी भी पछड़े में ना पड़ें। कार्यक्षेत्र में काफी काम मिलने से लाभ होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। पिछले समय में किया गया निवेश आज लाभदायक साबित हो सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज के दिन मन में शांति रहेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है।

कर्क
विरोधी आपका बुरा करने की सोचेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रहने से लाभ होगा। काम और स्वास्थ्य को लेकर दबाव महसूस करेंगे।

सिंह
मां की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। करियर में उछाल आने से आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वाहन सुख मिलेगा। बाहर यात्रा करने से बचें। जीवन में उतार-चढ़ाव आने के बावजूद धन लाभ संभव है।

कन्या
कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पैसे का लेनदेन करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी के काम से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला
संतान की तरफ से कोई संतोषजनक समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में हर किसी पर भरोसा ना करें। भाई-बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। मनपसंद पार्टनर मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु
विरोधी पक्ष पर भारी पड़ेंगे। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। प्रमोशन मिलने के साथ आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर
कार्य चित्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान सुख मिल सकता है।

कुंभ
जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे। जो लोग सिंगल है उनकी शादी तय हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में प्रयास करते रहें सफलता मिलेगी। दोस्तों के सहयोग से कोई लाभ हो सकता है।

मीन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। घर परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान की तरफ से भी संतुष्ट रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

Related posts

12 साल बाद कब्र से गायब हुआ तानाशाह सद्दाम हुसैन का शव, बेटी पर है शक

rituraj

हाफिज सईद के दिल्ली में चल रहे आतंकी फंडिंग के रैकेट का एनआइए ने पर्दाफाश किया

Rani Naqvi

27 जनवरी 2022 का राशिफल: आज के दिन क्या होगा खास, क्या कहती हैं ग्रहों की चाल, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar