featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 29 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 Aaj Ka Rashifal: 29 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 29 जून 2022 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल……..

मेष
चन्द्रमा व सूर्य तृतीय आर्थिक लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व पीला रंग शुभ है। शुक्र व बुध शुभ है।स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। सूर्य इसी राशि से द्वितीय शुभ है लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन
इस राशि के सूर्य व चन्द्रमा छात्रों की शिक्षा में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

कर्क
आज का दिन जॉब में उत्कर्ष का है। छात्र कॅरियर को लेकर असमंजस में होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग व गुड़ का दान करें।

सिंह
सूर्य का एकादश गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आध्यात्मिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

कन्या
मंगल व गुरु शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें ।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। बुध के द्रव्य मूंग का दान करें।

तुला
पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
आज जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व स्फेफ रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्य चावल व दही का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु
गुरु चतुर्थ आज चन्द्रमा व सूर्य सप्तम हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मसूर व गुड़ दान करें।

मकर
चन्द्रमा खष्ठम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है।ब ड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

कुंभ
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

मीन
शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज संतान की सफलता से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

Related posts

…तो इस लिए छोड़ी प्रियंका चोपड़ा ने भारत, ये है असली वजह

Rani Naqvi

प्रियंका गांधी का फूटा गुस्सा, किसान कानूनों को बताया राक्षसी

sushil kumar

राहुल गांधी के राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर पार्टी में खुशी

Rani Naqvi