featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 12 जुलाई को इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आइए जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 2 Aaj Ka Rashifal: 12 जुलाई को इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आइए जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 12 जुलाई 2022 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…….

मेष
चन्द्रमा नवम व द्वादश गुरु जॉब में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। व्यवसाय में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। शुक्र व मंगल शुभ है।

वृष
सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का व्यय हो सकता है। चन्द्रमा व शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन
गुरु व चन्द्रमा पॉलिटिक्स में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

कर्क
आज का दिन जॉब में सफलता का समय है। छात्र करियर को लेकर असमंजस में होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द व तिल का दान करें।

सिंह
सूर्य का एकादश गोचर आज आपको पॉलिटिक्स में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

कन्या
कर्म स्थान का सूर्य,चतुर्थ चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु की पूजा करते रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

तुला
जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
आज व्यवसाय में संघर्ष लेकिन जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। जमीन या मकान क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु
चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य मिथुन में हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तुलसी पेड़ लगाएं।

मकर
चन्द्रमा द्वादश व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व जौ -तिल का दान करें।

कुंभ
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

मीन
दशम चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। बेल का पेड़ लगाएं।

Related posts

तीसरा मोर्चा बनाने के लिए साथ आए ओवैसी और चंद्रशेखर, कांग्रेस देश के हित के खिलाफ

Vijay Shrer

कश्मीर पर प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री की राय एक नहीं : कांग्रेस

bharatkhabar

सियासी बयानबाजी के बीच आगरा जाएंगे सीएम योगी, ताजमहल का भी करेंगे दौरा

Pradeep sharma