featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 07 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 Aaj Ka Rashifal: 07 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 7 जुलाई 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का तृतीय गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। व्यवसाय में सुखद लाभ के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

मिथुन
आज के दिन सूर्य का इस राशि में गोचर आपके अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू व तिल का दान करें।

कर्क
सूर्य मिथुन में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।गणेश जी की उपासना करें। आज मूंग का दान करें।

सिंह
इस राशि से सप्तम शनि,मिथुन का सूर्य व द्वितीय चन्द्रमा शुभ है। गुरु व बुध जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी यात्रा की योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कन्या
सूर्य कर्म भाव में है।चन्द्रमा आज इसी राशि में है।गुरु सप्तम मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। यात्रा से लाभ हो सकता है।

तुला
चन्द्रमा द्वादश तथा सूर्य भाग्य भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है।सुंदरकांड का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
गुरु पँचम भाव गोचर करके सन्तान को प्रगति देंगे। चन्द्रमा एकादश मंगलमय है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है । वृष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व सफेद शुभ है। तिल का दान करें।

धनु
चन्द्रमा कर्म भाव को मजबूत करेंगे। आज गुरु चतुर्थ व सूर्य सप्तम में गोचररत है। परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

मकर
गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर करेंगे। शनि कुम्भ में हैं। यात्रा के प्रति सावधान रहें।पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

कुंभ
चन्द्रमा कन्या व शनि इसी राशि में है।जॉब को लेकर मन खुश रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शुक्र बुध शुभ रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
गुरु इसी राशि में छात्रों के करियर में उन्नति देंगे। चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम में है, इससे व्यवसाय में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

Related posts

केंद्र से कांग्रेस की मांग, कहा- जल्द बुलाए संसद का शीतकालीन सत्र, देश के हालात ठीक नहीं!

Hemant Jaiman

कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के शपथ समारोह में अखिलेश व मायावती नहीं होंगे शामिल

Ankit Tripathi

‘10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट’ अभियान से AAP सरकार ने डेंगू पर पाया काबू

Trinath Mishra