featured धर्म

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू, जानिए 9 स्वरूपों के नाम, और पूजा की तिथि

navratri chaitra Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू, जानिए 9 स्वरूपों के नाम, और पूजा की तिथि

Chaitra Navratri 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से शुरू हो रही है। इन 9 दिनों में मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।

ये भी पढ़ें :-

20 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना की जाती है। इसके बाद 9 दिनों तक उस कलश का पूजन किया जाता है। नवमी तिथि 30 मार्च 2023 को है। 31 मार्च 2023 को दशमी के दिन व्रत का पारण किया जाएगा। आइए जानतें हैं किस दिन किस देवी रूपों की पूजा होगी….

चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि

  • प्रथम मां शैलपुत्री पूजा – नवरात्रि दिवस 22 मार्च 2023 दिन बुधवार
  • द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी पूजा – नवरात्रि दिवस 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार
  • तृतीय मां चंद्रघंटा पूजा – नवरात्रि दिवस 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार
  • चतुर्थ मां कुष्मांडा पूजा – नवरात्रि दिवस 25 मार्च 2023 दिन शनिवार
  • पंचमं स्कंदमाता पूजा – नवरात्रि दिवस 26 मार्च 2023 दिन रविवार
  • षष्ठं मां कात्यायनी पूजा – नवरात्रि दिवस 27 मार्च 2023 दिन सोमवार
  • सप्तम मां कालरात्रि पूजा – नवरात्रि दिवस 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार
  • अष्टम मां महागौरी पूजा – नवरात्रि दिवस 29 मार्च 2023 दिन बुधवार
  • नवम मां सिद्धिदात्री पूजा – नवरात्रि दिवस 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार

चैत्र नवरात्रि 2023 मुहूर्त

चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 52 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

  • कलश स्थापना : प्रतिपदा 22 मार्च
  • शुभ मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 32 तक
  • शुभ मुहूर्त की अवधि :1 घंटा 9 मिनट

Related posts

कश्मीर: गिलानी, मीरवाइज को किया गया नजरबंद

bharatkhabar

लापता विमान मिला: अरुणांचल प्रदेश के सियांग में बारह हजार फुट की ऊंचाई पर दिखा मलबा

bharatkhabar

केजरीवाल के ‘विश्वास’ पर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला

Pradeep sharma