धर्म

नवरात्रि का तीसरा दिन : मां चंद्रघंटा और मां कूष्मांडा की पूजा का एक साथ बन रहा संयोग है, जानें कैसे इन देवियों को करें प्रसन्न

maa नवरात्रि का तीसरा दिन : मां चंद्रघंटा और मां कूष्मांडा की पूजा का एक साथ बन रहा संयोग है, जानें कैसे इन देवियों को करें प्रसन्न

शारदीय नवरात्र का आरंभ हो चुका है। 9 अक्टूबर 2021 के नवरात्र का तीसरा दिन पंचांग के अनुसार आज के दिन दो तिथियों प्तृतीय और चतुर्थ का सयोंग बना रहा है। यही कारण है कि इस बार नवरात्रि 9 दिन की जगह बस 8 दिन के ही है। इसीलिए आज के दिन मां दुर्गा के दो स्वरूप मां चंद्रघंटा और मां कूष्मांडा देवी की पूजा की जाएगी। 

मां चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा है। मां चंद्रघंटा को भय से मुक्ति व साहस की देवी कहा जाता है और उनकी उपासना करने से भक्तों को भय से मुक्ति पा अपार साहस की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा के तीसरी स्वरूप मां चंद्रघंटा का स्वरूप अत्यंत सुंदर मनमोहक है। सिर पर घंटे के आकार का चंद्रमा है इसीलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। 10 भुजाओं में अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित मां चंद्रघंटा शेर की सवारी करती और अपने भक्तों के सभी कष्टों को जड़ से खत्म कर देती है। चंद्रघंटा की पूजा करनी थी मन में शक्ति और वीरता की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मां चंद्रघंटा का संबंध मंगल ग्रह से होता है।

मां कूष्मांडा

मां दुर्गा का चौथा स्वरूप मां कूष्मांडा है। और मां कूष्मांडा की पूजा नवरात्रि की चौथे दिन की जाती है। लेकिन इस वर्ष तृतीय व चतुर्थी तिथि एक साथ होने के कारण मां कूष्मांडा की पूजा भी नवरात्र के तीसरे दिन की जाएगी। मां दुर्गा का यह स्वरूप अपनी मंद मुस्कान द्वारा ब्रह्मांड की उत्पत्ति करने के कारण इस देवी को मां कुष्मांडा कहा जाता है मान्यता यह है कि जब दुनिया रची ही नहीं थी तब इन्हीं देवी ने अपने हास्य से ब्रह्मांड का निर्माण किया था इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरूप को आदि शक्ति भी कहा जाता है। अष्टभुजी मां कूष्मांडा अपने हाथों में कमंडल, धनुष-बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र, गधा, जप माला धारण किए हुए है। मां देवी का वाहन सिंह है।

Related posts

इस दिन मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानिए शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

pratiyush chaubey

कार्तिक पूर्णिमा में स्नान दान मिलता है सुख और ऐश्वर्य

piyush shukla

2 अप्रैल 2022 का राशिफल: शनिवार का दिन आपके लिए है खास, जानिए आज का राशिफल

Neetu Rajbhar