featured धर्म

23 अप्रैल 2022 का राशिफल: ग्रह नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन से जीवन में आएगा बदलाव, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है। राशिफल की गणना ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होती हैं। आज के पंचांग के अनुसार 23 अप्रैल 2022 शनिवार का दिन बैशाख माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि : अपेक्षा के अनुरूप धन प्राप्ति का योग बन रहा है। मामलों को सुलझाने के लिए दृष्टिकोण और योजना में परिवर्तन करें।  प्रेम संबंधों को लेकर स्वतंत्र रूप से विवेक का करें उपयोग।

वृष राशि : लंबे समय से रुके काम आज होंगे पूरे। व्यवसाय एवं काम के तरीकों में परिवर्तन होगा फायदा। बिजनेस के दृष्टि से आज का दिन फायदेमंद। 

मिथुन राशि : काम में सक्रियता दिलाएगी सफलता। कार्य क्षेत्र में नए काम को लेकर बढ़ सकती है जिम्मेदारी। नए लोगों की जुड़ाव से बनेंगे काम। लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। 

कर्क राशि : गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की है जरूरत। आर्थिक स्थिति में होगा सुधार काफी समय से रुके धन की आज हो सकती है वापसी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। रुके हुए धन की वापसी होगी। आर्थिक पक्ष आज बेहद मजबूत है। परिवारिक संबंधों में अनबन हो सकती है। ऐसे में अपनी वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि : व्यवसाय और नौकरी के क्षेत्र में आज बड़े परिवर्तन होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बचत पर खास ध्यान दें। नौकरी और व्यापार को लेकर आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। 

तुला राशि : यात्रा के दौरान रहे सतर्क। ट्रैफिक सिग्नल का रखें खास ध्यान। जरा सी लापरवाही की चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत। घर से जुड़े निवेश में आज हो सकता है फायदा। 

वृश्चिक राशि : आज इस जातक के लोग अपना अधिक समय परिवारजनों के साथ बिताएंगे। यदि आपके बच्चे का आज किसी परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है। तो कम नंबर की वजह से उसकी फटकार ना लगाएं। बल्कि अगले प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करें।

धनु राशि : नौकरी पेशा लोगों की काम में बाधाएं आ सकती हैं। कारोबार को लेकर सावधान रहें। कानूनी मामलों से समस्या बढ़ सकती है। व्यर्थ की बातों में अपना समय बर्बाद ना करें।

मकर राशि : आर्थिक कारण मानसिक तनाव दे सकते हैं घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जागरूक रहें। सहकर्मियों से दूरी बनाकर रखें। नहीं तो काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि : आज का दिन रचनात्मक कार्य के लिए बेहतर है। खेल के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर अधिक सावधानी बरतनी जरूरी है।

मीन राशि : अचानक से कोई बड़े लाभ का योग बन रहा है। आर्थिक उन्नति के लिए पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी कर्ज से मुक्ति मिल सकती हैं बेवजह की खर्चों पर नियंत्रण रखें। आय के नए स्रोत मिलने का योग बन रहा है। 

Related posts

राजधानी दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा-कर्नाटक में अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Rahul

Uttarakhand: हल्द्वानी में महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने शिक्षाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Rahul

जयललिता की मौत को लेकर नया खुलासा, इलाज के दौरान बंद कर दिए गए थे CCTV कैमरे

rituraj