featured धर्म

Aaj Ka Rashifal : शनिवार का दिन आपके लिए खास, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

aaj ka rashifal 2 Aaj Ka Rashifal : शनिवार का दिन आपके लिए खास, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal : 9 अप्रैल 2022 को शनिवार है। इस दिन नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष
अपने आप पर भरोसा रखें। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।

वृषभ
आपको शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है।

मिथुन
दिन आपके लिए खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें।

कर्क
आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है।

सिंह
नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा।

कन्या
किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखदायी रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। मन परेशान हो सकता है।

तुला
शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्चों की अधिकता से असहज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।

धनु
परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होगें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।

मकर
खर्चों की अधिकता से चिन्तित भी हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

कुंभ
आप अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।

मीन
नए कार्य में मन लगेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। भूतकाल में घटी घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा।

ये भी पढ़ें :-

09 April 2022 Ka Panchang: आज का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारपुर को संवारने का संकल्प जल्द होगा पूरा- पुष्कर सिंह धामी 

Rahul

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 62 हजार के पार

Rahul

जानिए CSK के लिए कब तक IPL खेलते रहेंगे धोनी, फ्रेंचाइजी की तरफ से आया बड़ा बयान

Aditya Mishra