featured देश

देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान, डेढ़ लाख तक किसानों का कर्ज होगा माफ

dorglui देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान, डेढ़ लाख तक किसानों का कर्ज होगा माफ

देश में इन दिनों किसानों का मामला गर्माया हुआ है। जहां उत्तर प्रदेश, पंजाब की तरह सरकार ने महाराष्ट्र में भी कर्ज माफी का ऐलान किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के 90 फिसदी किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सरकार उन किसानों को 25 हजार रुपए तक की छूट देगी जो किसान अपने कर्ज वक्त पर बैंक में जमा करते हैं। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों का 1.5 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा के बाद राज्य के 89 लाख किसानों को इसका फायदा मिलेगा। ऐसे में 40 लाख किसानों को अपने कर्जे से छुटकारा मिलेगा।

dorglui देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान, डेढ़ लाख तक किसानों का कर्ज होगा माफ

आंकड़ों के हिसाब से बात की जाए तो मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बाद 89 लाख किसानों को सरकार की इस घोषणा का फायदा पहुंचेगा। सरकार की घोषणा के बाद 40 लाख किसान कर्ज मुक्त हो जाएंगे। हालांकि इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार पर 34,022 करोड़ का बोझ पड़ने का आसार है। वही राज्य सरकार के इस फैसले के बाद जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई है तो दूसरी तरफ सरकार के इस फैसले पर सरकारी परियोजनाओं में कटौती के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसानों का हित के बारे में सोचते हुए किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई है तो इस निर्णय के अंतगर्त सरकार नियमित रूप से अपना कर्ज माफ करने वाले किसानों को 25 हजार रुपए का अनुदान करेगी।

वही किसानों का कर्ज माफ करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर अब तक कही पर भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया है। वही राज्य सरकार ने कर्ज माफ करते हुए वित्तीय बोझ को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने बैंकों के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत राज्य सरकार ने आने वाले चार सालों में बैंकों के कर्ज की अदायगी करेगी। वही इस योजना के बाद राज्य के 40 लाख किसानों के कर्ज पूरी तरह से माफ कर दिए जाएंगे।

Related posts

बारामूला के सेना कैंप में लगी आग, शार्ट सर्किट की वजह से हुआ हादसा

kumari ashu

स्कूली बच्चों से राज्य के वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारियों ने किया संवाद

piyush shukla

T20 विश्व कप में बतौर मेंटर शामिल होंगे पूर्व कप्तान एमएस धोनी

Nitin Gupta