Breaking News देश

दिल्ली निगम चुनावः वैकैंया नायडू ने सभी विभागों से मांगा रिपोर्ट कार्ड

m.venkya naidu दिल्ली निगम चुनावः वैकैंया नायडू ने सभी विभागों से मांगा रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा परचम लहराने के बाद पार्टी की निगाहें अब दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों पर टिक गई है। केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों से राजधानी दिल्ली में किए गए कामों का ब्योरा मांगा है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने ऐसा इसलिए किया है ताकि सभी कामों की एक सूची बनाकर चुनावों में एजेंडा बनाया जा सकें।

m.venkya naidu दिल्ली निगम चुनावः वैकैंया नायडू ने सभी विभागों से मांगा रिपोर्ट कार्ड

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने सभी मंत्रालयों को पत्र लिखकर दिल्ली में किए गए कार्यों की लिस्ट मांगी है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक नायडू द्वारा लिए गए खत में कहा गया है कि सभी मंत्री ज्यादा संक्षिप्त में जानकारी देने की बजाय सिर्फ ब्योरा भेजें। साथ ही कहा गया है कि सिर्फ मतदाताओं के मतलब की और उनके समझ में आने वाली योजनाओं एवं कामों को जरुरी तथ्यों के साथ आसान भाषा में भेजा जाए।

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा की पहले से ही मजबूत मानी जा रही है।

अमित शाह करेंगे प्रचार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के पंच परमेश्वर सम्मेलन में दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को सम्मेलन स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों का पहला चरण पूर्ण करते हुए दिल्ली के सभी 13 हजार 372 पोलिंग बूथों से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 25 मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

Related posts

पीएम मोदी ने की जिलाधिकारियों संग मीटिंग, कहा वैक्सीन वेस्टेज रोकना जरूरी

pratiyush chaubey

सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में होगी नोटबंदी के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं की सुनवाई

Rahul srivastava

राम मंदिर मामले में प्रियंका गांधी ने फिर उठाए सवाल, फेसबुक पोस्ट के जरिए लगाए बड़े आरोप

Shailendra Singh