featured पंजाब

पंजाब में अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा विरोध का सामना

Kejriwal 2 पंजाब में अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा विरोध का सामना

लुधियाना। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे, जहां लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। केजरीवाल शताब्दी एक्सप्रेस से लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनके खिलाफ नारेबाजी व विरोध-प्रदर्शन किए गए। पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ-साथ आप के स्वयंसेवकों ने एक घेरा बनाकर केजरीवाल को प्रदर्शनकारियों से सुरक्षित रखा।

kejriwal

प्रदर्शनकारी ‘केजरीवाल वापस जाओ’ के नारे लगा रहे थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री को इससे पहले गुरुवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पंजाब के लिए रवाना होने से पहले विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला महिला मोर्चे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था।

केजरीवाल का पंजाब दौरा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सुच्चा सिंह छोटेपुर को बर्खास्त किए जाने, कुछ आप नेताओं के इस्तीफे तथा आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान टिकटों के बंटवारे में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच हो रहा है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

 

Related posts

किसी की हां किसी की ना के बीच भारत बंद ‘टांय टांय फिस’

Rahul srivastava

Aaj Ka Panchang: 09 अगस्त 2022 का पंचांग, जानें आज का नक्षत्र और राहुकाल

Nitin Gupta

योगी सरकार का एक्‍शन, पीएम स्वनिधि योजना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का वेतन रोका

Shailendra Singh