Breaking News राज्य

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निजी कार ले उड़े बदमाश

arvind kejriwal दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निजी कार ले उड़े बदमाश

नई दिल्ली। दिल्ली में चोरी की घटन दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। यहां तक इन चोरों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी नहीं बक्श है। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की नीले कलर की वेगनार कार चोरी हो गई है, ये वारदात उस समय हुई जब मुख्यमंत्री की कार दिल्ली सचिवालय के बाहर खड़ी थी। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि दिल्ली पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी चोरो को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।arvind kejriwal दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निजी कार ले उड़े बदमाश

इस मामले के हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस इसकी कढ़ाई से जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जुटानी शुरू कर दी है, ताकि चोरो को पकड़ने में मदद मिल सके। बता दें कि ये दिल्ली में पहला ऐसा बड़ा मामला है जब किसी सीएम की कार चोरी हुई है। आपकों बता दें कि ये कार आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की निजी कार थी, जिस पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना आज दोपहर दो बजे की है। इस मामले में आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल ये कार पार्टी की वर्कर वंदना इस्तेमाल करती थी और उन्ही की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़कर कार को बरामद कर लिया जाएगा।

 

Related posts

भोपाल जेल में कैद रहे पाकिस्तान के मोहम्मद इमरान कुरैशी आज लौटेंगे अपने वतन

mahesh yadav

परिवार वालों ने मरा हुआ समझकर कर दिया अंतिम संस्कार, 27 दिन बाद लौट आई घर

Rani Naqvi

राष्ट्रमंडल खेल: मौसम खत्री ने जीता रजत पदक

rituraj