टीवी एक्ट्रेस मालवी मलहोत्रा पर जानलेवा हमला हुआ हैं। मालवी मलहोत्रा एक दिन पहले ही दुबई से लौटी हैं। मालवी मलहोत्रा 26 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे वर्सोआ में जब कैफे से अपने घर वापस जा रही थी उसी दौरान ऑडी कार से आए एक शख्स ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। मालवी मलहोत्रा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। जहां उसका इलाज चल रहा हैं।
आरोपी से परिचित हैं मालवी मलहोत्रा
मालवी मलहोत्रा के मुताबिक, हमलावर योगेश कुमार महिपाल सिंह को वो 2019 से जानती है। दोनों में दोस्ती थी। योगेश उससे शादी करना चाहता था जबकि मालवी ने मना कर दिया था और उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी से नाराज होकर योगेश ने रात को मालवी को रोककर पूछा कि बात क्यों नही करती और फिर से मना करने पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। वर्सोवा पुलिस FIR दर्ज कर आरोपी योगेश की तलाश में जुटी हुई हैं।
जांच में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस. चैतन्य ने बताया, “अपराध को वर्सोवा पुलिस के अधिकार क्षेत्र में अंजाम दिया गया हैं। पीछा करने और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है”
मुंबई में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया