featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: कर्क राशि के लिए आज कार्य में उन्नति का योग

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 24 जुलाई 2021 का राशिफल कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

25 – जुलाई 2021

पंचांग

मास       : सावन

पक्ष         : कृष्ण

वार        :  रविवार

तिथि     : प्रतिपदा  05:52:39 बजे तक फिर द्वितीया

नक्षत्र     : श्रवण  11:18:06  बजे तकफिर

करण     : कौलव  05:52:39 बजे तक फिर तैतिल

योग      :  आयुष्मान

सूर्योदय  : 05:26:47

सूर्यास्त  : 18:58:30

ऋतु        : वर्षा

अभिजित : 11:45:36 – 12:39:42

कंटक     :     09:57:22 – 10:51:29

यमघण्ट  :  13:33:49 – 14:27:56

राहु काल : 17:17:03 – 18:58:30

मेष राशि: आज का दिन आप के लिये महत्वपूर्ण रहेगाl किसी खास मित्र से मुलाकात होगी, जिससे जीवन कुछ नई योजना बनने की संभावना हैl स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंl वाहन चलाते समय सुविधा बरतेl

वृष राशि: आज का आप के लिए सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत के बाद भी लाभ बहुत कम रहेगा। रास्ते में चलते किसी याचक का अपमान ना करें।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। घर से निकलते समय पड़ोसी से वाद विवाद ना करें। धन हानि का योग बनेगा। माता पिता को प्रणाम कर घर से निकलें।

कर्क राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। कार्य में उन्नति का योग बनेगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। जीवन साथी का सम्मान करें। उनसे किसी प्रकार का विवाद ना करें।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर वा पानी पी कर निकलें। अगर रास्ते में कुत्ता मिले तो उसको जरूर कुछ खिलायें। जिस से आप का दिन बहुत अच्छा बीत सकता है।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। जहाँ एक ओर रुका धन प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर बेटा या बेटी के स्वास्थ्य के प्रति चिन्ता हो सकती है। हरि मूंग चिड़ियों को डालें वा गाय को हरा चारा खिलायें, जिस से राहत मिल सकती है।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत अच्छा रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। संतान पक्ष से कोई अनुकूल सूचना मिलने का योग है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। मित्र पक्ष का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: आज का दिन आप के लिये शुभकारी रहेगा। कई समय से रुका हुआ कार्य आज आप का पूर्ण हो सकता है। फंसा हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिये बेहतर रहेगा। काफी समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होने की संभावना है। सन्तान पक्ष अनुकूल रहेगा। प्रमोशन का योग बनेगा।

कुम्भ राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे कोई बड़ी महामारी लगने के योग बन रहे है। रास्ते में मिले किसी अंग हीन व्यक्ति का अपमान ना करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से चल रहे किसी योजना में आपको सफलता मिल सकती है। धन के साधनों में लाभ प्राप्त होगा। कोई लम्बी यात्रा का योग बन सकता है। किसी धार्मिक पुरुष से मुलाकात हो सकती है।

Related posts

आपसी सहमति से निकलेगा राम मंदिर मुद्दे का हल-सीएम योगी

piyush shukla

अधीर रंजन चौधरी बने लोकसभा में कांग्रेस के नेता, पीएम भी हैं इनके मुरीद

bharatkhabar

सीएम अखिलेश ने मुलायम संदेश यात्रा को दिखाई हरी झंडी

bharatkhabar