featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए कैसा होने वाला है आज का दिन

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 5 अगस्त 2021 का दिन कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

05 -अगस्त  – 2021

पंचांग

मास  : सावन

पक्ष   : कृष्ण

तिथि  : द्वादशी

वार   : गुरुवार

नक्षत्र  : आर्द्रा

करण  : तैतिल

योग   : हर्षण

सूर्योदय : 05:32:30

सूर्यास्त : 18:51:49

ऋतु    : वर्षा

अभिजित: 11:45:30 – 12:38:48

दिशा शूल: दक्षिण

राहु काल :  13:52:04 – 15:31:59

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ कारी रहेगा। लम्बे समय से चल रही योजना में सफलता का योग बन रहा है। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे है।

वृष राशि: आज का दिन बहुत व्यस्ततापूर्ण व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नीले व काले वस्त्र धारण ना करें

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जीवन की कुछ नई योजनाएं बनेंगी। परिवार में भक्तिमय वातावरण रहेगा। कुछ मंगलमय संकेत प्राप्त होंगे।

कर्क राशि: किसी मित्र से मनमुटाव का योग बन सकता है। जिस कारणवश लंबे समय से चल रही मित्रता में दूरी आ सकती है। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें। मार्ग में अगर कोई याचक मिले तो उसे कुछ दान जरूर करें।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। थोड़े से प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने के आज योग बन रहे हैं।

कन्या राशि: आपका दिन आज तनावपूर्ण रहेगा। पति पत्नी में आपस में मतभेद बने रहेंगे। आज आप किसी महत्वपूर्ण कागज में अगर दस्तखत करने की सोच रहे हैं तो आज ना करें। अपने किसी भी मित्र से पैसा उधार ना लें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये शुभकारी रहेगा। काफी समय से फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ आज आप मित्रता न करें। ऑफिस में जो भी काम करें सावधानीपूर्वक करें। घर से निकलते समय माता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा। परिवार में मंगल कार्य होने के योग बन रहे हैं। सन्तान प्राप्ति होगी जिससे मन अत्यंत प्रसन्न होगा।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा। परीक्षा में सफलता के योग बने रहे हैं। किसी खास मित्र से आज मुलाकात होगी।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति पर आज अधिक भरोसा ना करें वरना धन हानि हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे है। अधिक क्रोध ना करें। काले कुत्ते को कुछ खिलाएं।

कुंभ राशि: आज का दिन तनाव युक्त रहेगा। किसी बड़े पदाधिकारी से मनमुटाव हो सकता है। जिस कारण नौकरी में समस्या आ सकती है। इसलिए बेहतर यही होगा आज आप केवल अपने काम पर ध्यान दें। किसी अन्य व्यक्ति के कार्य पर टीका टिप्पणी ना करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परीक्षा में सफलता के योग सामने आ रहे हैं। लंबे समय से चल रहे किसी विवाद पर विजय प्राप्ति का योग है। स्वास्थ्य का ध्यान दें।

Related posts

जानिए। रणवीर और दीपिका की शादी के बारे में जान कर सिद्धार्थ माल्या ने दिया ऐसा रिएक्शन

Rani Naqvi

भाजपा ने निषाद समाज के साथ वादा खिलाफी की : लौटन राम निषाद

Shailendra Singh

संबित पात्रा का राहुल पर हमला, ‘विदेश में देश को कोसना, निराशा दर्शाता है’

Pradeep sharma