featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए आज का दिन आपके लिए कितना लाभकारी होने वाला है

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 9 अगस्त 2021 का दिन कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

09 – अगस्त – 2021

पंचांग

मास  :  सावन

पक्ष   : शुक्ल

वार   : सोमवार

तिथि  : प्रतिपदा

नक्षत्र  : आश्लेषा

करण  : किन्स्तुघ्ना

योग   : वरियान

सूर्योदय : 05:34:33

सूर्यास्त :  18:48:50

ऋतु    : वर्षा

अभिजित: 11:45:12 – 12:38:10

यमघण्ट : 11:45:12 – 12:38:10

दिशा शूल: पूर्व

राहु काल : 07:13:50 – 08:53:07

मेष राशि: लंबे समय से चल रही योजना सफल होगी। बहन के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। अनायास धन लाभ का योग बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सफलताओं से भरा हुआ रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। किसी याचक को पिला कपड़ा दान करें।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। चोट लगने के योग बन रहे है अतः किसी जीने पर ध्यान से चढ़ें। कोई जोखिम भरा कार्य ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिये शुभ कारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। संतान प्राप्ति के योग बन रहे है। परन्तु वाहन चलाते समय सावधनी बरतें।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा। जीवन साथी से मन मुटाव का योग बन रहा है। कुछ ऐसा ना करें जिससे बाद में पछतावा हो। अतः जीवन साथी से अच्छे सम्बन्ध बनाये रखें।

तुला राशि: आज का दिन उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे। कोई अदालती मामले में विजय प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। कोई ऑपरेशन का योग बनेगा। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान पक्ष अनुकूल रहेगा। परंतु नौकरी के प्रति चिन्ता हो सकती है।

मकर राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। भरपूर मेहनत के बाद भी कम सफलता प्राप्त होगी। शाम तक कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम  के योग बनेंगे। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। पूरा दिन तनाव पूर्ण व्यतीत होगा। जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है।नौकरी में परेशानी का योग बन रहा है। अतः आज आप अपने काम को ईमानदारी से करें।

मीन राशि: लंबे समय से चल रही योजना सफल होगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

Related posts

अल्मोड़ा : वन महकमा जनपद के वन पंचायतों के अभिलेखों को संरक्षित करने का कार्य शुरू

Neetu Rajbhar

Uttarakhand: लक्सर में ट्रेन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत

Rahul

योगी का बाराबंकी दौरा शुरू, जानिए इस बार प्रदेशवासियों को मिलेगी कौन सी नई सौगात

Neetu Rajbhar