देश

लड़कियों के किस करके भागने वाले क्रेजी सुमित को पुलिस ने पकड़ा

sumit लड़कियों के किस करके भागने वाले क्रेजी सुमित को पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली में लड़कियों को ‘किस’ करके भागने का विडियो यूट्यूब पर अपलोड करके अभद्रता फैलाने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों का कहना है कि उसे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पकड़ लिया था। बता दें कि यूट्यूब पर ‘द क्रेजी सुमित’ नाम से लड़कियों को सरेराह किस करते विडियो सामने आने के बाद सुमित के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मामले में आरोपी सुमित के खिलाफ शील भंग और आईटी ऐक्ट के तहत अश्लील सामग्री अपलोड करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

sumit लड़कियों के किस करके भागने वाले क्रेजी सुमित को पुलिस ने पकड़ा

 

पूछताछ में इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनमें सबसे बड़ा खुलासा यह है कि वह अपने ही ग्रुप की लड़कियों के साथ मिलकर प्रैंक करता था, यानी विडियो में खुद को ‘विक्टिम’ जाहिर कर रही लड़की असल में उसकी जानकार है। इनका मकसद विडियो बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक खुद को पहुंचाना और सोशल साइट पर खुद को लाईक हासिल करवाना था।

Related posts

ममता बनर्जी के ‘गृहयुध्द’ वाले बयान ने बढ़ाई कांग्रेस की दिक्कतें !

mohini kushwaha

कोरोना का कहर जारी, बढ़ते मामलों के चलते बदली एशियन गेम्स की तारीख़

Rahul

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में तेजी के लिए दिए सख्त निर्देश, इन बिंदुओं पर भी हुई चर्चा

Trinath Mishra