featured देश

काल बना कोरोना: 24 घंटे में 1.52 लाख से ज्यादा केस, 839 लोगों की मौत

coronavirus 1584661645 saura काल बना कोरोना: 24 घंटे में 1.52 लाख से ज्यादा केस, 839 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। देश में छवीं बार 1 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। शनिवार को तो सारे रिकॉर्ड टूट गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1 लाख 52 हजार 879 नए केस की पुष्टि हुई। और 839 लोगों की जान चली गई। देश में इस साल पहली बार इतनी संख्या में मौत हुई है। हालांकि इस बीच 90,584 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए।

देश में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 33 लाख 58 हजार 805 पहुंच गई है। अगर एक्टिव केस की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में दोगुनी हुई है। अब देश में 11 लाख से ज्यादा मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना की स्थिति-

कुल केस- एक करोड़ 33 लाख 58 हजार 805
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 20 लाख 81 हजार 443
कुल एक्टिव केस- 11 लाख 8 हजार 87
कुल मौत- 1 लाख 69 हजार 275
कुल टीकाकरण- 10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 147

लॉकडाउन के मुहाने पर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना तबाही मचा रहा है। उसे देखते हुए चिंता के हालात बने हुए हैं। उधर मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे में भी हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य में लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। साथ ही उन्होंने जीवन रक्षा और कोरोना वायरस के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने की बात कही।

प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र

सबसे ज्यादा तबाही देश में कोरोना ने मचाई है तो वो है महाराष्ट्र पिछले कुछ दिनों से राज्य में 50 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी राज्य में 55,411 नए मरीज पुष्टि हुई है। हालांकि इस बीच 53,005 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। लेकिन 309 लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 33 लाख से पार पहुंच गया है। इनमें से 27 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 57,638 की मौत हुई है। राज्य में अभी 5 लाख 36 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

2. छत्तीसगढ़

राज्य में शनिवार को 14,098 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4983 लोग रिकवर हुए और 81 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4735 मरीजों की मौत हो गई। 85,902 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण की तुलना में यहां एक्टिव रेट देश में सबसे ज्यादा है। अभी 18.4% एक्टिव मरीजों का यहां इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश

पिछले 24 घंटे में 12,748 नए केस सामने आए हैं। हालांकि इस बीच 2207 लोग रिकवर हुए और 46 की मौत हो गई। अब तक यहां 6.76 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.08 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,085 मरीजों की मौत हो गई। 58,801 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली

राज्य में शनिवार को 7,897 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5,716 लोग रिकवर हुए और 39 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.14 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.74 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,235 मरीजों की जान चली गई। 28,773 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा

10 करोड़ से ज्यादा को लगा टीका

देशभर में 10 करोड़ 15 लाख 95 हजार 147 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 35 लाख 19 हजार 987 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.27 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 91 फीसदी है। एक्टिव केस बढ़कर करीब 8 फीसदी हो गया है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 4वां स्थान है।

Related posts

वीवीआईपी अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने ED व CBI से किया जवाब तलब

Trinath Mishra

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य के साथ अधिकारियों की बैठक ली

Rani Naqvi

किसान आंदोलनः विदेश में बैठी शख्सियतों को लेकर विदेश मंत्रालय ने दी नसीहत, जानें क्या बोले अक्षय कुमार

Aman Sharma