Breaking News यूपी

महिलाओं के मुद्दों को सुलझाने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया अभियान

WhatsApp Image 2021 06 04 at 3.26.13 PM महिलाओं के मुद्दों को सुलझाने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया अभियान

लखनऊ। यूपी कांग्रेस ने महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक मुहिम की शुरूआत की है। यूपी कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने बताया कि महंगाई के दौर में गृहिणियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनकी समस्या को जानना और हरसंभव मदद पहुंचाना ही कांग्रेस का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत महिलाओं की एक टीम विधानसभा की सभी महिलाओं तक पहुँचने और उनकी समस्याएँ जानने का प्रयास करेंगी। इसके बाद ललन कुमार उनकी समस्याओं को समझकर हर संभव मदद करेंगे।

बीकेटी विधानसभा के मकदूमपुर स्थित अपने कार्यालय से ललन कुमार ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में बढ़ते गैस सिलिंडर के दामों से गृहिणियाँ परेशान हैं। कांग्रेस की सरकार के समय 2014 में गैस सिलिंडर के दाम लगभग 450 रूपए हुआ करते थे। वहीं आज भाजपा सरकार में यही दाम लगभग 900 रूपए तक पहुँच गए हैं। पेट्रोल एवं डीज़ल के दाम अब पहले की तुलना में बहुत अधिक हो गए हैं। डीजल 90 एवं पेट्रोल 100 का आंकड़ा पार कर चुका है।

पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों से सबसे ज्यादा यदि कोई चीज़ प्रभावित होती है तो वह है रसोई। रसोई का हर सामान कहीं न कहीं ट्रांसपोर्ट के ज़रिये किचन की अलमारियों तक पहुँचा होता है। फ्रिज में रखी सब्जियाँ बाज़ार तक गाड़ियों के माध्यम से ही पहुँचती हैं।

बढ़ते ईंधनों के दाम से स्वाभाविक रूप से ही इन सभी ज़रूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। अंततः गृहिणियों का घर चलाना अब काफ़ी मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार ने अब रसोई पर डाका डाला है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम के माध्यम से वह विधानसभा की लगभग 60 हजार महिलाओं तक पहुँचकर उनकी समस्याएँ सुनेंगे एवं हर संभव सहायता करेंगे। उनकी सहायता में राशन, दवाइयां एवं अन्य जरूरी सामग्री शामिल है।

Related posts

बलिया- 40 वर्षीय महिला घरेलू कलह में फंदे से झूलकर दी जान

Breaking News

यूपी विस चुनावः चौथे चरण लगभग 50 % का मतदान

kumari ashu

बुगती की पाक सेना को चेतावनी, बलूचिस्तान को नहीं छोड़ा तो होगा बुरा हाल

shipra saxena