Breaking News featured देश यूपी

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का भाजपा पर हमला, बोले असफलता को छुपाने में लगे मोदी

pramod mahajan राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का भाजपा पर हमला, बोले असफलता को छुपाने में लगे मोदी

रायबरेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुये कहा है कि वह अपना पाप छिपाने के लिये सेना को आगे कर रहे हैं। तिवारी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी पांच साल का पाप छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से न्यूनतम आय गारंटी योजना घोषित किये जाने के बारे में कहा कि देश के 20 फीसदी गरीबों के लिये यह ऐतिहासिक कदम होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश नायक ने कहा कि आज किसानों, नौजवानों और महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश को गुमराह कर मुख्य मुद्दों को भटकाया जा रहा है। इस बीच, ऊंचाहार में कांग्रेस कार्यकर्ता 17 मार्च से हर दिन जनसंदेश पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा में लोगों से मिलकर कांग्रेस की नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की विफलताओं की जानकारी वे दे रहे हैं।

Related posts

आकाशीय बिजली गिरी, नौ बच्चों की मौत, तेरह घायल, मुख्यमंत्री ने की चार लाख देने की घोषणा

bharatkhabar

सीतापुर: राज्‍यपाल आनंदीबेन ने किया अंबरपुर कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण

Shailendra Singh

एचआरडी मंत्रालय और जेईई आयोजन समिति को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Srishti vishwakarma