राजस्थान राज्य

कांग्रेसी नेता सीपी जोशी बने आरसीए के अध्यक्ष

cp joshi कांग्रेसी नेता सीपी जोशी बने आरसीए के अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर सीपी जोषी, उपाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, सचिव आरएस नांदु, संयुक्त सचिव महेंद्र नाहर, कोषाध्यक्ष पिंकेश जैन और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार निमावत शामिल हैं।

cp joshi कांग्रेसी नेता सीपी जोशी बने आरसीए के अध्यक्ष

राजस्थान क्रिकेट संघ में उठापटक का इतिहास काफी पुराना है। लेकिन तमाम उठापटक के बीच शुक्रवार दोपहर को आरसीए के अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी का चुनाव हो गया है। राजस्थान किक्रेट संघ की कमान अब कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी के हाथों में गई है। उन्होंने अपने ललित मोदी के बेटे रूचिर मोदी को पांच वोटों से शिकस्त दी है। जोशी को 19 वोट मिले हैं, जबकि रूचिर मोदी को 14 वोट प्राप्त हुए है।

इससे पहले, मतगणना को लेकर सवाई मानसिंह स्टेडियम में पुलिस के चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। 33 मतों की गणना के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मतगणना से पहले ही दोनों गुटों के लोग आरसीए परिसर में एकत्रित हो गए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीते सोमवार को आरसीए के बहुप्रतिक्षित चुनाव हुए थे। इसके बाद कोर्ट के ही आदेश के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई।

चुनाव में सीपी जोशी और रुचिर मोदी गुट के 12 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में 33 जिला संघों के सचिवों ने इन प्रत्याशियों को वोट दिया था। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार चुनाव अधिकारी और आरसीए की लोकपाल ज्ञानसुधा मिश्रा की मौजूदगी में गतगणना हुई। राजस्थान किक्रेट संघ ललित मोदी के कारण लंबे समय से विवादों को घेरे में है। बीसीसीआई ने आरसीए पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके चलते राजस्थान में बीते कई वर्षों से क्रिकेट ठप्प पड़ा है। माना जा रहा है कि अब चुनाव नतीजे आने के बाद आरसीए का प्रतिबंध समाप्त हो जाएगा।

Related posts

राजस्थान पुलिस में 4438 कांस्टेबल पदों की आवेदन प्रक्रिया शुरू, 3 दिसंबर लास्ट डेट

Rahul

लड़की की शादी में यूपी सरकार उठाएगी ये सारे खर्च

Rani Naqvi

एससी-एसटी संशोधन विधेयक के विरोध में लोगों का विरोध प्रदर्शन, निकाला विशाल जुलूस

mohini kushwaha