featured देश

15 मार्च को भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के पूर्व मंत्री एस एम कृष्णा

s m krishna 15 मार्च को भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के पूर्व मंत्री एस एम कृष्णा

मैसूर। बीते काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि कांग्रेस पार्टी से इस्ताफा दे चुके एम एम कृष्णा जल्द ही भाजपा का दामना थामेंगे लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही है कि वो 15 मार्च को भाजपा में आधिकारिक तौर पर शपथ लेंगे। इस बात की जानकारी कर्नाटक में भाजपा के अध्यक्ष बी एस येदुरप्पा ने दी।

s m krishna 15 मार्च को भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के पूर्व मंत्री एस एम कृष्णा

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कृष्णा 15 मार्च को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जिसके लिए वो उनका स्वागत करने के लिए मंगलवार को दिल्ली आ रहे है। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के चलते इसमें थोड़ी देरी हो गई।

बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे एस एम कृष्णा ने भी कांग्रेस पार्टी का हाथ इसी साल जनवरी में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था हालांकि इस्तीफे की वजह का साफतौर पर खुलासा नहीं हुआ। हालांकि कृष्णा ने बातों-बातों में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उम्र के इस पड़ाव पर आकर पार्टी मेरी अनदेखी कर रही है। पार्टी को नेता नहीं मैनेजर चाहिए। हालांकि ये भी कहा जा रहा था कि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के रवैये से नाराज हैं, जिसके बारे में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर भी सूचित किया था।

जानिए एसएम कृष्णा का सफर:-

-एमएम कृष्णा ने साल 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।

-साल 2004 में 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे।

-22 मई 2009 को मनमोहन सिंह ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया।

-23 मई 2009 को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

-इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के शासन काल में भी उन्हें केंद्र में मंत्रीपद दिया गया था।

-84 साल के कृष्णा ने 1968 में पहली बार मध्य प्रदेश की मांड्या सीट से लोकसभा पहुंचे थे।

Related posts

मोदी ने जापान में शिंजो आबे से की मुलाकात,दोनों देशों के रिश्तों में जुड़ेगा नया अध्याय

mahesh yadav

नवजोत सिंह सिद्धू के पाक सेना प्रमुख से गले मिलने पर भाजपा ने की कड़ी आलोचना

mahesh yadav

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 27.46 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar