यूपी

सपा और कांग्रेस के गठबंधन से बदलेगी प्रदेश की सूरत- जितिन प्रसाद

sajhanpur 2 सपा और कांग्रेस के गठबंधन से बदलेगी प्रदेश की सूरत- जितिन प्रसाद

शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन को शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार मीडिया से बात की। कहा कि ये गठबंधन दो पार्टियों का गठबंधन नही दो युवा नेताओ कि गठबंधन है जो देश और प्रदेश की तस्वीर बदल देगी। इस गठबंधन को जनता का बहुत समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रही बात प्रियंका गांधी के कई तो ये जनता की डिमांड पर है और राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व तय करेगा। जितिन का कहना है कि उनका तिलहर विधानसभा से पुराना और परिवारिक रिश्ता रहा है। जनता उन्हे जरूर विधायक के रूप मे चुनेगी।

sajhanpur 2 सपा और कांग्रेस के गठबंधन से बदलेगी प्रदेश की सूरत- जितिन प्रसाद

शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके और कांग्रेस सरकार मे केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद अब तिलहर विधानसभा से विधायकी के चुनाव मे किस्मत आजमाएंगे। कांग्रेस और सपा के गठबंधन होने के बाद तिलहर विधानसभा सीट कांगेस को दी गई जहां से कांग्रेस ने जितिन प्रसाद पर भरोसा जताते हुए वहां से चुनाव लड़ाने का मन बनाया और जितिन प्रसाद को टिकट दे दिया। आज जितिन प्रसाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन एक पार्टी का गठबंधन नही है ये गठबंधन दो युवा नेताओ का गठबंधन है जो आने वाले समय में देश और प्रदेश की तस्वीर ही बदल देंगे। इस गठबंधन को देश और प्रदेश की जनता को अपार समर्थन मिला है। इस बार जनता गठबंधन की सरकार को चुनने के मुंड मे है। साथ ही उनका कहना प्रियंका गांधी के प्रचार की बात है तो ये जनता की डिमांड पर है और राहुल गांधी और कांगेस नेतृत्व तय करेगा।

साथ ही उनका कहना है कि तिलहर विधानसभा से कांगेस ने उनको टिकट दिया है तो वह उनके उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उनका कहना है कि इस क्षेत्र की जनता से उनका पुराना रिश्ता है जो परिवारिक भी है। 2004 से पहले यहां के चुनाव उनके पिता जी लड़ाते है और अब ये सौभाग्य उन्हे मिला है। जनता का बङी तादात मे समर्थन मिला हुआ है। आपको बता दे कि जितिन शाहजहांपुर से सांसद रहे चुके है। और कांग्रेस सरकार मे केंद्रीय मंत्री भी रहे चुके हैं इस बार तिलहर विधानसभा से वह विधायक के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं।

Rp Abhishek Singh Chauhan Shahjahanpur up सपा और कांग्रेस के गठबंधन से बदलेगी प्रदेश की सूरत- जितिन प्रसादअभिषेक सिंह, संवाददाता

Related posts

विकास दुबे को खोज रही पुलिस को मिला अब तक का सबसे बड़ा सुराग

Rani Naqvi

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Aditya Mishra

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन ने बढ़ाई बसपा की परेशानी, ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ में ब्राह्मणों का अभाव

Shailendra Singh