उत्तराखंड राज्य

सीएम रावत ने भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून का योगदान नामक पुस्तक का विमोचन किया

cm rawat 7 सीएम रावत ने भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून का योगदान नामक पुस्तक का विमोचन किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. पुरूषोत्तम दत्त कण्डवाल द्वारा लिखित ‘‘भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून का योगदान‘‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में देहरादून के आन्दोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुस्तक के लेखक डा. कण्डवाल ने ऐसे आन्दोलनकारियो द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिये गये प्रयासों को संजोने का प्रयास किया है।

cm rawat 7 सीएम रावत ने भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून का योगदान नामक पुस्तक का विमोचन किया

बता दें कि यह प्रयास हमारी भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम में हमारे वीरों एवं बलिदानियों द्वारा दिये गये योगदान की जानकारी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जैसे देश जिसने आजादी के लिए लम्बा संघर्ष किया, हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता के संघर्ष की जानकारी व स्वाभिमान को संजोये रखने मे इतिहास की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. पुरूषोत्तम दत्त कण्डवाल द्वारा लिखी गई इस पुस्तक मे 1885 से 1947 तक भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई है।

वहीं जिसमें स्वतंत्रता आन्दोलन का देहरादून का प्रभाव, देहरादून में स्वतंत्रता आन्दोलन का विकास, स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून की महिलाओं का योगदान, समाचार पत्रों एवं पत्रकारों की भूमिका व देहरादून के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे मे जानकारी दी गई है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर विधायक हरबंस कपूर, पूर्व प्राचार्य डी0ए0वी0 पीजी कालेज डॉ. देवेन्द्र भसीन, प्रज्ञा प्रवाह प्रमुख उत्तराखण्ड भगवती जी, एडवोकेट आर.के.गुप्ता, महिपाल सिंह, अनुपम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts

सतपाल महाराज करेंगे वाक फॉर योगा की शुरुआत

Arun Prakash

भारतीय मजदूर संग के महासचिव ने कहा- आर्थिक स्थिति खराब नहीं, यशवंत सिन्हा राजनीतिक व्यक्ति हैं

Pradeep sharma

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज, सोनिया गांधी, राहुल और मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

mahesh yadav