राज्य देश

भ्रष्टाचार में लिप्त सत्येन्द्र जैन को संरक्षण का कारण बताएं सीएम : मनोज तिवारी

Manoj Tewari

नई दिल्ली। बीजेपी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल से सवाल किया है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं| बावजूद इसके वह उन्हें संरक्षण क्यों दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा ताजा मामले में गत शनिवार को दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार के यहां छापे में सीबीआई को कुछ दस्तावेज मिले हैं। इनमें करोड़ों रुपए मूल्य की संपत्ति के कागजात भी शामिल हैं जिन्हें सत्येंद्र जैन से संबंधित बताया जा रहा है।

Manoj Tewari
Manoj Tewari

बता दें कि ऐसे में सत्येंद्र जैन पर तमाम आरोपों के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा संरक्षण पर सवाल उठाते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वह हैरान हैं कि छापा किसी और के घर पढ़ता है और बेनामी संपत्तियों के कागज किसी और के मिलते हैं। उस व्यक्ति के घर से बेनामी संपत्ति के कागज सत्येंद्र जैन के मिलते हैं जो व्यक्ति गलत ढंग से रजिस्ट्रार बनाया हुआ है। उसे वहां योग्यता के मापदंडों की अनदेखी करके लाया गया है। यहां भी भ्रष्टाचार शामिल है।

उन्होंने केजरीवाल से सवाल पूछा है कि सत्येंद्र जैन को आप संरक्षण क्यों दे रहे हैं। इतने लम्बे समय से लगातार उनके खिलाफ हवाला और भ्रष्टाचार के कागजात मिल रहे हैं। फिर भी अरविंद केजरीवाल जो भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होकर यहां तक आए वो उनको लगातार बचा रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि उन बेनामी संपत्तियों की डोर कहीं न कहीं केजरीवाल तक भी जाती है।

Related posts

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में फिर हुई मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

Rahul

नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में उग्र प्रदर्शन, आधा दर्जन हिरासत में, करोड़ों का नुकसान

Trinath Mishra

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शरद पवार बोले संदेश यह है कि लोगों को सत्ता का गुरूर पसंद नहीं

Trinath Mishra