Breaking News featured देश

चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा के पास शुरु किया सैन्य अभ्यास

china militry चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा के पास शुरु किया सैन्य अभ्यास

बीजिंग। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते कैसे है इस बात को शायद आपको बताने की जरुरत नहीं है और अगर इस बात का फायदा किसी ने उठाया हे तो वो सिर्फ चीन है। चीन हमेशा से ही पाकिस्तान के साथ अपनी दोस्ती का दम भरते आया है और उसके कंधे पर बंदूक रखकर भारत पर निशाना साधता रहा है। वहीं एक बार फिर से चीन ने भारत के खिलाफ एक कदम आगे बढ़ते हुए भारतीय सीमा के पास सैन्य अभ्यास शुरु कर दिया है।

china-militry

यह अभ्यास चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी शिनजियांग के पश्चिमी इलाके में भारतीय सीमा से करीब 200 किलोमीटर दूर किया जा रहा है जिसमें 10,000 से ज्यादा सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह एक ऐसा एरिया है जो कि भारत और पाकिस्तान सहित कई सेन्ट्रल एशियाई देशों की सीमा से सटा हुआ है और यही कमांड भारत से सटी सीमा की सुरक्षा भी करती है।

सेना के सैन्य अभ्यास का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद चीनी मीडिया ने किया है। चीन के एक सरकारी अखबार के मुताबिक इस अभ्यास का मकसद खुद को छिपाना, खुफिया जानकारी इकट्टठा करना , दुश्मन के बारे में जानकारी हासिल करना और काउंटर अटैक के गुणों को सीखना है।

भारत के लिए कई वजहों से अहम है चीनी सेना का सैन्य अभ्यास:-

भारत से सटी सीमा पर चीनी सेना का ये सैन्य अभ्यास कई वजहों से अहम बताया जा रहा है। भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है जिसके वजह से सीमा पर लगातार पाक की तरफ से गोलीबारी की जा रही है। इसके साथ ही चीनी सेना के सैन्य अभ्यास से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इससे पाक आर्मी का मनोबल में काफी इजाफा होगा और वो भारत पर दवाब बनाने की कोशिश करेगा।

 

Related posts

Asia Biggest Bio CNG Plant: एशिया के सबसे बड़े Bio CNG Plant का उद्घाटन करेंगे PM Modi, जानिए इसकी खासियत

Rahul

बदले हुए लुक में नजर आई कश्मीरा शाह, नए लुक में कराया हॉट फोटोशूट

Samar Khan

लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया PG प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल

Aditya Mishra