featured यूपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज

viswnath 3 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते कुछ दिनों से प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार के दौरान इस तरह की बातों को मीडिया जनित बताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की बातों को आधारहीन बताते हुए इसे मीडिया की पेशेवर बाध्यता करार दिया। उन्होंने कहा है कि लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए मीडिया में इस तरह की हेडलाइन का उपयोग किया जाता रहा है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी तथा आरएसएस के बड़े नेताओं के दौरों तथा बैठकों की वजह से नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों ने रफ्तार पकड़ी थी, इन्हीं बैठकों की वजह से बीते कुछ दिनों से मीडिया में बड़े परिवर्तन की चर्चाएं जोरों पर थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार बयान देकर अटकलों पर विराम लगा दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि उनकी कोई महत्वकांक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक साधारण सिपाही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान के अनुसार काम कर रहे हैं।

अपने साक्षात्कार में उन्होंने कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी पर भी बात कही है, उन्होंने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से लिखें जाने वाले पत्र केवल और केवल लाइमलाइट में रहने की कोशिश मात्र है।

Related posts

कानपुर के होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए सीओ, अब होगी सख्त कार्रवाई

Shailendra Singh

जाने क्यों 31 अक्टूबर को ही पीएम मोदी ने किया था एकता दिवस मनाने का फैसला

Rani Naqvi

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस के अवसर पर देश को दी शुभकानाएं

Rani Naqvi