Breaking News featured उत्तराखंड

पर्यावरण को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की योजना

cm 1 पर्यावरण को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की योजना

देहरादून। पर्यावरण को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बहुत ही ज्यादा संजीदा हैं। प्रदेश में पर्यावरण प्रभावित करने वाले वाहनों की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये हेलमेट की अनिवार्यता तथा वाहनों में डस्टविन बैग रखे जाने के निर्देश दिये हैं। वाहनों के रजिस्ट्रेशन के समय ही उनमें डस्टबिन बैग रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग द्वारा जारी किये जाने वाले स्मार्ट डी.एल. एवं स्मार्ट आर.सी. की भी शुरूआत की।

cm 1 पर्यावरण को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की योजना

सचिवालय में ईचालान प्रक्रिया संचालित किये जाने से सम्बन्धित डेमोस्ट्रेशन का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस व्यवस्था को शीघ्र प्रभावी ढंग से प्रदेश में लागू किये जाने के निर्देश परिवहन विभाग को दिये। उन्होंने इस व्यवस्था से सम्बन्धित जानकारी एवं उपकरणों का अवलोकन करते हुए निर्देश दिये कि ईचालान व्यवस्था के साथ ही डीएल एवं आरसी के लिये भी इसी प्रकार का साफ्टवेयर विकसित किया जाय। उन्होंने कहा कि ईचालान की व्यवस्था होने से सड़कों पर एवं प्रवेश द्वारों पर अनावश्यक सड़क जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा।

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस सम्बन्ध में बड़े शहरों में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया का भी संज्ञान में विभाग ले।इसके साथ ही सड़क किनारे निष्प्रयोज्य वाहनों की पार्किंग रोकने के भी सख्त निर्देश दिये हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों की यातायात समस्या के समाधान, शहरों व हाई वे पर सड़क दुघर्टनायें रोकने के लिये विशेष प्रबन्ध किये जाने पर भी बल दिया। इस सम्बन्ध में परिवहन व पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश भी उन्होंने दिये। इस अवसर पर एसएसपी कार्मिक पुलिस मुख्यालय केवल खुराना, आरटीओ देहरादून सुधांशू गर्ग, संजीव मिश्रा एवं एनआईसी के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Related posts

भारत व श्रीलंका की सेनाओं के बीच मित्र शक्ति-7 युद्धाभ्यास

Trinath Mishra

उत्तर-प्रदेश में ही राजनीति करना चाहता हूं, प्रधानमंत्री बनने की कोई ख्वाहिश नहीं: अखिलेश यादव

Rani Naqvi

सत्ता में आने के बाद माफ किया जाएगा किसानों का कर्ज- राहुल गांधी

Pradeep sharma