featured उत्तराखंड

Chardham Yatra 2022: भूस्खलन से धंसा यमुनोत्री हाईवे, लगा है लंबा जाम, हजारों यात्री फंसे

E OYpttUUAMVJPz Chardham Yatra 2022: भूस्खलन से धंसा यमुनोत्री हाईवे, लगा है लंबा जाम, हजारों यात्री फंसे

Chardham Yatra 2022: यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी रानाचट्टी के बीच दीवार धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे बड़े वाहन फंस गए हैं। साथ ही हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है। संभावना है कि 12:00 बजे तक आवाजाही शुरू हो पाएगी।

यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिभरी हो गई है। अभी तक आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। एसडीएम शालिनी नेगी का कहना है कि एनएच के अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं।

rain flood landslide 1621501928 Chardham Yatra 2022: भूस्खलन से धंसा यमुनोत्री हाईवे, लगा है लंबा जाम, हजारों यात्री फंसे

आज शाम तक रास्ता तैयार होने की संभावना
जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सड़क के धंसने की वजह से लंबा जाम लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि राणाचट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम हाईवे सुचारु करने में जुटी हुई है। पहाड़ी को काटकर सड़क को चौड़ा किया जाना है। लेकिन सड़क के ऊपरी तरफ चट्टान होने के कारण इसमें अभी समय लगेगा, इसलिए बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए गुरुवार शाम तक रास्ता तैयार होने की संभावना है।

पुलिस को सतर्क रहने के साथ बड़े वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। रात से ही एनएच ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। इस बीच चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया। मरम्मत कार्य के चलते यमुनोत्री हाईवे पर यातायात पूर्ण रूप से बंद है। एनएच के अधिशासी अभियंता ने बताया कि वायर क्रेट लगाकर दीवार दी जा रही है।

E 1rgQdVEAwEe2R Chardham Yatra 2022: भूस्खलन से धंसा यमुनोत्री हाईवे, लगा है लंबा जाम, हजारों यात्री फंसे

कठोर चट्टान काटने में लगेगा समय
जिस स्थान पर हाईवे भूस्खलन की चपेट में आया है, वहां हाईवे सुचारु करने में समय लगेगा। क्योंकि सड़क को चौड़ा करने के लिए पहाड़ी से कठोर चट्टान काटने में समय लगने की संभावना है। इसके साथ ही भूस्खलन की जद में आई सड़क की दीवार लगाने में भी लंबा समय लगेगा।

Related posts

बिहार-कर्नाटक को लेकर तेजस्वी और मोदी में छिड़ा ‘ट्वीटवार’

mohini kushwaha

धरना प्रदर्शनकारी के हाथ में फटा उसका ही बम, जाने फिर क्या हुआ

Rani Naqvi

टैल्गो ट्रेन का दिल्ली-मुंबई अंतिम ट्रायल पूरा

shipra saxena