featured देश

Chandrayaan 3 Land: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

F4OD 0CXMAACzA3 Chandrayaan 3 Land: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Politicians On Chandrayaan 3 Land: ‘चंद्रयान-3’ के लैंडर मॉड्यूल ‘विक्रम’ ने 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। इसके साथ भारत ने इतिहास रचकर दुनियाभर में नाम रौशन कर दिया। इसे लेकर तमाम राजनेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

ये भी पढ़ें :-

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल यात्रा के लिए विशाखा श्री शारदा पीठ आश्रम में विशेष पूजा

पीएम मोदी इस वक्त साउथ अफ्रीका की यात्रा पर हैं. इसरो की इस कामयाबी को लेकर उन्होंने साउथ अफ्रीका से ही भारत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि, “पल भारत का है, इसके लोगों का है। कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा आज की इस उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है। नई अंतरिक्ष यात्रा भारत की खगोलीय महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है, जिससे यह अंतरिक्ष परियोजनाओं के लिए दुनिया के लॉन्चपैड के रूप में अलग हो जाता है। भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है. हम सब के लिए गर्व की बात है। 140 करोड़ भारतीयों ने अपने छह दशक पुराने अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज एक और उपलब्धि देखी। हम अपने वैज्ञानिकों और इस मिशन को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों की लगन, कड़ी मेहनत, और समर्पण को सलाम करते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है। पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व में अर्जित इस उपलब्धि के लिए इसरो की टीम का हार्दिक अभिनंदन. सभी को बधाई।”

Related posts

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की आंतरिक सुरक्षा हालात की समीक्षा

bharatkhabar

राजधानी मे ऑक्सीजन की किल्लत,नहीं हो पा रही अस्पतालों मे भर्ती

sushil kumar

श्रीनगर- NIA की गिरफ्त में आए हुर्रियत के तीन नेता

Pradeep sharma