Breaking News featured पंजाब राज्य

पंजाब में कैबिनेट विस्तार, रजिया सुल्ताना-अरुण चौधरी में हुई विभागों की अदला-बदली

23 5 पंजाब में कैबिनेट विस्तार, रजिया सुल्ताना-अरुण चौधरी में हुई विभागों की अदला-बदली

चंडीगढ़। पंजाब सरकार में एक साल बाद हुए कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाई गई अरुण चौधरी और रजिया सुल्ताना के विभागों में अदला-बदली की गई है। पंजाब सरकार ने अपने कैबिनेट में 9 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा दो मंत्रियों के विभागों में अदला बदली की गई। इन 11 विधायकों को दलित संगठनों के विरोध के बीच राज्पाल वीपी सिंह बदनौर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री को मिला कर अब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 18 हो गई है। एक तरफ शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, तो दूसरी तरफ राजभवन के बाहर दलित संगठन मंत्रिमंडल में दलित चेहरों को पूरा प्रतिनिधित्व न दिए जाने के विरोध में राजभवन के सामने नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दलित संगठनों के प्रतिनिधियों को खदेड़ दिया मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने चार दलित विधायकों को मंत्रिमंडल व सरकार में ओहदे देकर उचित मान सम्मान दिया है।23 5 पंजाब में कैबिनेट विस्तार, रजिया सुल्ताना-अरुण चौधरी में हुई विभागों की अदला-बदली

शामिल किए गए विधायकों का 25 फीसद कोटा बनता है इसलिए मंत्रिमंडल में दलितों के प्रतिनिधित्व पर उठाए जा रहे सवाल का कोई मतलब नहीं हैं। शपथ ग्रहण समारोह से कांग्रेस के 11 विधायक गायब रहे। परगट सिंह, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, राकेश पांडेय, रनदीप नाभा, सुरजीत सिंह धीमान, नत्थू राम, गुरकीरत सिंह कोटली, अमरीक सिंह ढिल्लों, नवतेज सिंह चीमा व अमरिंदर सिंह राजा वडिंग़ ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करते हुए शिरकत नहीं की।

नए मंत्री और उनके विभाग-

1. ओम प्रकाश सोनी: स्कूल शिक्षा एवं स्वतंत्रता सेनानी।

2. राणा गुरमीत सिंह सोढी: खेल एवं युवा मामले।

3. अरुणा चौधरी: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, परिवहन।

4. रजिया सुल्ताना: उच्च शिक्षा, वाटर सप्लाई एवं स्वच्छता (पब्लिक हेल्थ)।

5. सुखजिंदर सिंह रंधावा: सहकारिता व जेल।

6. सुखबिंदर सिंह सरकारिया: राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल स्रोत, खनन एवं भूविज्ञान।

7. गुरप्रीत कांगड़: ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा।

8. बलबीर सिंह सिद्धू: पशुपालन एवं डेयरी विकास, श्रम।

9. विजय इंद्र सिंगला: पीडब्लूडी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी।

10. सुंदर श्‍याम अरोड़ा: उद्योग एवं वाणिज्य।

11; भारत भूषण आशु: खाद्य एवं आपूर्ति व उपभोक्ता मामले।

Related posts

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील के खिलाफ देश भर के कारोबारियों ने आज भारत बंद का किया एलान

rituraj

खो खो खिलाड़ी बबली के परिजनों से मिलने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार

Rani Naqvi

मनीष सिसोदिया पर फेंकी गई स्याई

shipra saxena