featured बिज़नेस

कोरोना से बर्बाद हुआ ओला-उबर लगातार कर रह कर्मचारियों की छुट्टी..

cab 1 scaled कोरोना से बर्बाद हुआ ओला-उबर लगातार कर रह कर्मचारियों की छुट्टी..

कोरोना सिर्फ जान ही नहीं ले रहा बल्कि माल पर भी खूब चोट पहुंचा रहा है। जिसकी वजह से दुनिया के साथ-साथ देश की भी अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है।

cab 2 कोरोना से बर्बाद हुआ ओला-उबर लगातार कर रह कर्मचारियों की छुट्टी..
इस बीच लोग लगातार रोजगार से दूर हो रहे हैं। इसका असर अब ओला-उबर पर भी पड़ने लगा है।

जिसका खामियाजा कर्मचारियों को भूगतना पड़ रहा है। कैब प्रोवाइडर उबर ने 3 हजार कर्मचारियों को निकालने का फरमान जारी किया है।

इससे पहले उबर 3700 कर्मचारियों को पहले ही निकाल चुका है।और आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। जिसका असर लोगों की माली हालत पर पड़ेगा।

उबर ने दुनिया भर में अपने करीब 45 दफ्तरों को बंद करने का फैसला लिया है। यही नहीं कंपनी ने अपने कई नॉन-कोर प्रॉजेक्ट्स में निवेश को भी घटाने का फैसला लिया है। हाल ही में कंपनी ने अपने नए वेंचर उबर ईट्स को बंद करने का निर्णय लिया था।

इसके साथ ही अब ओला की तरफ से भी कुछ ऐसे ही कदम उठाये जा रहे हैं।ओला करीब 1400 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है।

यह कुल कर्मचारियों की संख्या का लगभग 25 फीसदी हिस्सा है। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में इस छंटनी की जानकारी दी।

बता दें ओला और उबर ने सरकार द्वारा 25 मार्च को लॉकडाउन लागू करने के बाद सेवाओं को स्थगित कर दिया था।

अब लॉकडाउन में आंशिक छूट के बाद ओला ने देश के करीब 160 शहरों में अपनी सर्विस दोबारा शुरू कर दी है।

इसके साथ ही अब लोगों की नौकरियां भी जाना शुरू हो गई हैं।आपको बता दें ओला और उबर पर कोरोना की वजह से भारी नुकसान से जूझ रही हैं।

https://www.bharatkhabar.com/know-meteor-body-will-hit-earth/

जिससे उभरने के लिए वो बहुत कोशिश तो कर रहीं हैं लेकिन महामारी ने देश में ऐसे पैर पसारे हैं की इस बीमारी से इतनी छुटकारा मिलता हुआ तो नहीं दिख रहा है।

Related posts

‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर पर लगे धोखाधड़ी के आरोप

mohini kushwaha

दिल्ली के पालम इलाके में युवक ने माता-पिता समेत परिवार के 4 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Rahul

महाकौशल ट्रेन हादसा: ट्रैक की पटरी खुद टूटी या फिर हुई साजिश का शिकार?

shipra saxena