featured बिज़नेस

राहत: भारत पर भरोसा कर रहा सॉफ्टबैंक, साल 2022 तक करेगा करोड़ों रूपए निवेश

softbank राहत: भारत पर भरोसा कर रहा सॉफ्टबैंक, साल 2022 तक करेगा करोड़ों रूपए निवेश

 

कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था काफी पीछे चली गई है। हालांकि अब धीरे – धीरे देश फिर से बिजनेस में रफ्तार पकड़ने लगा है। लेकिन दूसरी तरफ देश में बढ़ती महंगाई भी चिंता का विषय बनी हुई है।

सॉफ्टबैंक की पहल

मिली जानकारी के अनुसार जापान की सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प अगले साल भारत में 74,450 करोड़ रुपए तक निवेश करेगी। मीडिया के सूत्रों की माने तो सॉफ्टबैंक इन्वेस्टमेंट निवेश की रकम एक हद तक इस बात पर निर्भर करेगी की भारतीय बाजार में कंपनी को कितने आकर्षक वैल्युएशंस पर निवेश के मौके उपलब्ध होते हैं।

 

softbank राहत: भारत पर भरोसा कर रहा सॉफ्टबैंक, साल 2022 तक करेगा करोड़ों रूपए निवेश

भारत में निवेश होंगे करोड़ों रूपए

जानकारी के मुताबिक आकर्षक वैल्युएशन पर मौके मिलेंगे। भारत में निवेश 74,450 करोड़ रुपए तक ले जाएंगे। हालांकि अब तक भारत में किए गए निवेश से सॉफ्टबैंक को निराशा हाथ नहीं लगी है। भारतीय स्टार्टअप्स ने कंपनी के पोर्टफोलियो में अच्छा प्रदर्शन किए हैं। यही वजह है कि सॉफ्टबैंक ने भारतीय कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बनाई है। इस इन्वेस्टमेंट कंपनी ने इस साल अब तक भारत में 22,335 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

 

लखनऊ: अब उठी महंगाई भत्ते की बहाली की मांग

सॉफ्टबैंक पहले भी कर चुका है निवेश

सूत्रों की माने तो बैंक के विजन फंड को सितंबर तिमाही में 53,604 करोड़ का घाटा हुआ था। इस घाटे में सबसे ज्यादा योगदान चीन की कंपनियों में उसके निवेश की वैल्यू घटने का रहा है। चीन की सरकार ने बड़ी टेक कंपनियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। लेकिन भारत में सॉफ्टबैंक को ऐसे झटके नहीं लगे हैं।

 

Related posts

पीएम मोदी ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

Neetu Rajbhar

यूपी नहीं दिल्ली में होगा श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का ऐलान

Rani Naqvi

कोरोना से जीत रहा उत्तर प्रदेश, रिकवरी रेट पहुंचा 100 फीसदी के पास

Shailendra Singh