Breaking News featured देश

पीएम मोदी की रैली में शामिल होने आ रही बस पलटी, कई घायल

bjp पीएम मोदी की रैली में शामिल होने आ रही बस पलटी, कई घायल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली मे शामिल होने लखनऊ आ रही कार्यकर्ताओं से भरी एक बस निगोहां थाना क्षेत्र के हरवंशखेड़ा के पास पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

bjp पीएम मोदी की रैली में शामिल होने आ रही बस पलटी, कई घायल

निगोहां थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि सुबह के समय चंदौली जनपद से लखनऊ आ रही एक बस हरवंशखेड़ा के पहले पुलिया से नीचे गिर गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों से मिलने पर पुलिस पहुंची। मौके पर घायल लोगों को मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया हैं। वही गंभीर रूप से घायल एक महिला को ट्रामा सेंटर के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश घायलों की पहचान चन्दौली के चकिया और मुगलसराय निवासी के रूप में हुई हैं। वही स्थानीय भाजपा नेताओं की एक टीम भी अस्पताल पहुंच गई है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के सियासी संग्राम के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवाबों के शहर लखनऊ में रैली करेंगे। ये रैली रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगी जिसके लिए खास इंतजाम किए गए है। भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि इस रैली में 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि ये रैली अब तक की सबसे बड़ी चुनावी रैली होगी।

Related posts

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 62 हजार के पार

Rahul

वीडियो। बारिश से परेशान योगी कैबिनेट मंत्री, घर की छत से टपक रहा पानी

Rani Naqvi

LIVE कर्नाटक चुनाव -बीजेपी हुई बहुमत से पीछे, कांग्रेस 77 पर पहुंची

mohini kushwaha