Breaking News featured यूपी

UP BUDGET: आत्मनिर्भर यूपी के नाम है बजट-2021: वित्तमंत्री

bugdet

लखनऊ। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के नाम रहेगा। उन्होंने कहा कि बजट युवा महिला और किसानों को समर्पित है।

वित्तमंत्री ने कहा कि कोरोना की चुनौती के बाद सरकार के सामने प्रदेश के हर तबके का विकास और उसे आगे ले जाने की चुनौती है। सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के नारे के तर्ज पर हम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

किसानों का कल्याण, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। वित्तमंत्री सदन में 5.50 लाख करोड़ का बजट पेश कर रहे हैं।

Related posts

शारदा चिट फंड घोटाला: आरोपी मनोरंजना सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Rahul srivastava

टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन

Rani Naqvi

अजमेर ब्लास्ट मामलाः दोनों दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Rahul srivastava