featured खेल

टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन

rohit sharma टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी-20 में कार्यवाहक कप्तान रोहित ने 29 गेंदों में 3 चौके और चार छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। रोहित ने दूसरे टी-20 में पचासा जड़ने के साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 92 मैचों की 84 पारियों में 2288 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.41 का रहा है। टी-20 में उनके नाम चार शतक और 16 अर्धशतक है। इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमाशः मार्टिन गप्टिल (2272) और शोएब मलिक (2263) रन है।

rohit sharma टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन

अपनी 50 रन की पारी में रोहित शर्मा ने छक्कों का शतक भी पूरा किया। दूसरा छक्का लगाते ही टी-20 में अपने 100 छक्कों के शतक पूरे किए। रोहित यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। रोहित से पहले मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल यह कमाल कर चुके हैं। दोनों के नाम 103-103 छक्के हैं। रोहित ने दूसरे टी-20 में अपनी अर्धशतकीय पारी में चार छक्के जड़े। चार छक्कों के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित के नाम 349 छक्के दर्ज हैं। वहीं, दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः एमएस धोनी 348 और सचिन तेंदुलकर 264 हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 रन से ज्यादा स्कोर करने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 20 बार 50 या उससे अधिक स्कोर टी-20 में किए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली (19) और तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (16) हैं। ऑकलैंड टी-20 जीतते ही रोहित ने नियमित कप्तान विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने अब तक 13 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली है, जिसमें 12 मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई। वहीं, विराट कोहली ने अभी तक 20 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में कप्तानी की है जहां 12 बार टीम को फतह हासिल हुई।

अगर हैमिल्टन में होने वाले तीसरे मैच में भी अगर टीम इंडिया जीतती है तो रोहित भारत के दूसरे सबसे सफल टी-20 कप्तान भी बन जाएंगे। वहीं, इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं जिन्होंने 72 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत को 41 मैचों में जीत दिलाई थी। दूसरे टी-20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी और क्रुणाल पांड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही यह मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। इसके साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली। इस दौरान पंत ने नाबाद 40 रन बनाए।

Related posts

राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ऐतिहासिक लम्हे

Pradeep sharma

राजस्थान चुनाव: बीजेपी की रात्रि चौपाल, चुनाव पर डालेगी असर

mohini kushwaha

LIVE : हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन

Rahul