featured Mobile साइन्स-टेक्नोलॉजी

BSNL ने लॉन्च किया एक साथ दो प्री-पेड प्लान, रोजाना मिलेगा 3GB डेटा

BSNL

भारतीय संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनल (BSNL) ने एक साथ दो नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्री-पेड प्लान के माध्यम से ग्राहकों को लंबी वैधता के साथ रोजाना 3GB डेटा और कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

BSNL के दो प्री-पेड प्लान 2999 और 299 लॉन्च किए हैं। जो पूरे देश भर में एक फरवरी 2022 से लागू हो जाएंगे।

BSNL 299 प्री-पेड प्लान

यह BSNL का सबसे सस्ता 3G डेटा प्लान है। जो 1 फरवरी से ₹299 में उपलब्ध होगा। इस प्लान की वैधता 30 दिन तक है। प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही रोजाना 100 s.m.s. की सुविधा भी उपलब्ध है। 

BSNL 2,999 प्री-पेड प्लान

BSNL का यह प्री-पेड ₹2999 में 365 दिन की वैधता के साथ आ रहा है। साथ ही इस प्रीपेड प्लान में 60 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी मिला रही है। हालांकि प्लान के लिए आपको 31 मार्च 2022 से पहले रिचार्ज कराना अनिवार्य है जिससे आपको कुल 425 दिनों के लिए रिचार्ज उपलब्ध होगा। साथ ही रोजाना 2 जीबी डेटा, 100 s.m.s., अनलिमिटेड कॉल की सुविधा प्राप्त होगी। 

 

Related posts

UP: 24 घंटे में मिले 20,510 नए केस, पंचायत चुनाव स्‍थगित करने की मांग अफवाह  

Shailendra Singh

त्रिपुरा में भड़के बीजेपी समर्थक, बुलडोजर से गिराई लेनिन की मूर्ति

Vijay Shrer

चारो तरफ से पड रही महंगाई की मार, एलपीजी और सीएनजी हुई महंगी

mahesh yadav