featured लाइफस्टाइल

Valentine Day 2022: जानिए वैलेंटाइन वीक के सभी सात खास दिन लिस्ट, तब करेंगे प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार

images 2 Valentine Day 2022: जानिए वैलेंटाइन वीक के सभी सात खास दिन लिस्ट, तब करेंगे प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार

Valentine Day 2022:  युवाओं के लिए फरवरी का महीना बहुत खास होता है। फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। फरवरी के पहले हफ्ते यानी 7 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन वीक मनाने की तैयारी करने लग गए हैं, ताकि इस वीक को अच्छे से मना सके।

पहला दिन रोज डे
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 जनवरी से होती है। सबसे पहला दिन रोज डे होता है। यानी प्यार भरे सप्ताह की शुरुआत गुलाब की महक और खूबसूरती के साथ होती है। इस दिन प्रेमा जोड़ा एक दूसरे को लाल गुलाब देकर प्यार को जाहिर करते हैं। ऐसे में लोग अब रोज डे पर अपने दोस्त, क्रश और दुश्मनों तक को अलग अलग रंग के गुलाब देकर इस दिन को मनाते हैं। गुलाब के रंग के अलग मायने होते हैं।

दूसरा दिन प्रपोज डे
वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। इस दिन आशिक अपने दिल के हाल को बताते हैं। यानी वह जिससे प्यार करते हैं या पसंद करते हैं उन्हें प्रपोज करते हैं। अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर को खास तरह से प्रपोज करके अपने रिश्ते को और अधिक मजबूत और पहले से भी ज्यादा एक्साइटेड बना सकते हैं।

तीसरा दिन चॉकलेट डे
किसी भी रिश्ते में प्यार हो तो मिठास अपने आप घुल जाती है। लेकिन वैलेंटाइन सप्ताह में आप मिठास के जरिए रिश्ते में प्यार घोल सकते हैं। तीसरे दिन चॉकलेट डे होता है। जिसमें कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास लाने की कोशिश करते हैं।

चौथा दिन टेडी डे
दिल किसी टेडी जितना नाजुक होता है और हर कोमल दिल में एक बच्चा होता है। इसलिए वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन टेडी डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन कपल एक दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। अधिकतर लड़के लड़कियों को गिफ्ट में टेडी देते हैं क्योंकि लड़कियों को इस तरह के स्टफ्ड खिलौने ज्यादा पसंद होते हैं।

पांचवा दिन प्रॉमिस डे
जब आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं या रिश्ते में जाना चाहते हैं तो एक दूसरे से कोई न कोई वादा करते हैं। वैसे तो पार्टनर एक दूसरे से कभी भी और कहीं भी वादे कर सकते हैं लेकिन वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को कपल्स के लिए खास प्रॉमिस डे होता है। इस दिन आप अपने साथी से हमेशा साथ रहने, उन्हें खुश रखने और कई अन्य वादे कर सकते हैं।

छठा दिन हग डे
वैलेंटाइन वीक के छठे दिन ‘हग डे’ मनाते हैं। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गले लगाकर प्यार जताते हैं। जादू की झप्पी के बहाने लोग अपने दिल के हाल को बताने की कोशिश करते हैं।

सातवां दिन किस डे
प्यार को जताने और शब्दों से इश्क न बया कर पाने पर आशिक प्यार भरी किस से काफी कुछ कह जाते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह का आखिरी और सातवां दिन किस डे के तौर पर मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें :-

CISF Constable Recruitment 2022: सीआईएसएफ ने कांस्टेबल के 1149 पदों की निकली भर्ती, अंतिम तारीख 4 मार्च

Related posts

बिपिन रावत ने थल सेना और धनोआ ने एयर चीफ का संभाला पदभार

Rahul srivastava

यूएन रिपोर्ट के अनुसार स्कूलों में स्वच्छता को लेकर भारत ने की तेज तरक्की, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा गर्व की बात

mohini kushwaha

Blast In Istanbul: इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में बम धमाका, 6 की मौत, 53 लोग घायल

Rahul