Breaking News featured देश बिहार मनोरंजन

कंगना रनौत पर बिहार में केस दर्ज, नेताओं को बताया था टुकड़े-टुकड़े गैंग का नया स्टार

db6a2891 be36 4c0f 9f2e b29c234d4bf7 कंगना रनौत पर बिहार में केस दर्ज, नेताओं को बताया था टुकड़े-टुकड़े गैंग का नया स्टार

बिहार। कंगना रनौत आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। ऐसा लगता है कि कंगना को सुर्खियों में रहना पसंद है। वो चाहें बयान सहीं या फिर गलत। विवादित बयानों के चलते कंगना पर कई मुकदमें दर्ज हैं। इसी बीच एक और मुकदमा दर्ज हो चुका है। बिहार के गया जिले के व्यवहार न्यायालय के सीजेएम कोर्ट में राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के नेता विनय कुशवाहा ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत, ट्विटर के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीश माहेश्वरी और ट्विटर कॉल डायरेक्टर महिमा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये है पूरा मामला-

बता दें कि कंगना ने रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई नेताओं के पुरानी फोटो को लुटियंस, लिबरल, जिहादी, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिष्ट और खालिस्तानी बता कर ट्विटर पर शेयर किया था।  वहीं, ट्वीट में भी नेताओं को टुकड़े टुकड़े गैंग का नया स्टार कहा था।  उस फोटो को किसी फनी सिंह ने शेयर किया था।  ज्ञात हो कि कंगना पहले से ही किसान आंदोलन का विरोध करने की वजह से विवादों में रही हैं। अक्सर विवादों में रहने वाली कंगना के खिलाफ अब रालोसपा ने गया व्यवहार न्यायालय में केस दर्ज किया है।  इस संबंध में पार्टी नेता ने कहा कि 3 दिसंबर को ट्वीट किया गया था। इसके विरुद्ध 501a, 502a, 505 IPC और 66a आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। अब देखना है कि कोर्ट क्या कार्रवाई करती है।

किसानों को लेकर कंगना का विवादित ट्वीट ये था-

इससे पहले कृषि कानून को लेकर किसानों पर विवादित बयान दिया था। यह सब देखकर ऐसा लगता है कि विवादों में बना रहना कंगना की अब फिदरत बन चुकी है। एक तरफ किसान कृषि कानूनो के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कंगना ने अपने विवादित ट्वीट में कहा था कि प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे गलतफहमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने की एक्टिंग करे, नासमझने की एक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं CAA से एक भी इंसान की सिटिजेन्शिप नहीं गयी मगर इन्होंने खून की नदियां बहा दी।

Related posts

ठगी की शिकार हुई महिलाएं पहुंची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यलय, लगाई मदद की गुहार

Rahul

यूपी विधानसभा में बसपा विधायकों का हंगामा, मार्शल ने किया सदन से बाहर

bharatkhabar

किशोरी से बंदूक की नोक पर कराया धर्म परिवर्तन, निकाह के बाद यौन शोषण भी, जानें पूरी कहानी

bharatkhabar