featured मनोरंजन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में ली अंतिम सांस

rishi kapoor बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्‍ली: अभिनेता ऋषि कपूर (67) को गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, “वह अस्पताल में है। वह कैंसर से पीड़ित है और उसे सांस लेने में तकलीफ है, इसलिए उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है। ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला। जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और हल्का बुखार है। उनका कोविड-19 टेस्ट भी कराया जाएगा। दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में बताया कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैं बर्बाद हो गया। बता दें कि ऋषि कपूर को बीते दिन ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि एक्टर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 

बता दें कि 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। ऋषि कपूर के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा, “वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।” बता दें कि इससे पहले तबीयत खराब होने के कारण ऋषि कपूर को फरवरी में भी हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। 

https://www.bharatkhabar.com/bollywood-actor-irrfan-khan-dies-at-the-age-of-54-bollywood-in-shock/

वहीं ऋषि कपूर को पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बारे में खुद एक्टर ने बताया था कि उन्हें इंफेक्शन हो गया है। लेकिन दिल्ली से मुंबई आने के बाद उन्हें वायरल फीवर की वजह से फिर से हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। बता दें कि ऋषि कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने विचारों के लिए भी खूब जाने जाते हैं। वह अकसर सोशल मीडिया पर समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। लेकिन बीते 2 अप्रैल के बाद से ही एक्टर ने एक भी ट्वीट या पोस्ट साझा नहीं की है। 

Related posts

डॉ वेदव्रत बने डीजी हेल्थ

Shailendra Singh

Share Market Opening: शेयर बाजार में दर्ज की मामूली तेजी, सेंसेक्स 65700 के पार

Rahul

उरी में सेना और पुलिस ने साझा अभियान चलाकर पांच आतंकियों को मार गिराया

Breaking News