बॉलीवुड की पॉप्युलर और शानदार एक्ट्रेस में शुमार लेजंड एक्ट्रेस रेखा आज 10 अक्टूबर को अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
यह भी पढ़े
विधिविधान के साथ बंद हुए हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट
आपको बता दें कि रेखा का जन्म चेन्नई में एक तमिल अभिनेता जेमिनी गनेशन और तेलगु अभिनेत्री पुष्पावली के यहां हुआ था। उनके पिता भी अपने जमाने के मशहुर अभिनेता हुआ करते थे। रेखा को यह कला उनके विरासत से मिली थी। तेलगु भाषा रेखा की मातृभाषा हैं। हालांकि, वे हिन्दी, तमिल और इंग्लिश भी अच्छे से बोल लेती हैं।
आज रेखा को बॉलीवुड में किसी पहचान की जरूरत नहीं बल्कि कह सकते हैं कि बॉलीवुड की पहचान ऐसे सितारों की वजह से हमेशा कायम रहेगी। रेखा ने बहुत छोटी उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू किया और अपने लिए उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया। हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल है। आपको बता दें कि रेखा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही है।
लाखों, करोड़ों दिलों पर राज कर चुकी रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1972 ज़मीन आसमान से की थी। जिसके बाद अभिनेत्री को एक-से-बढ़कर-एक फिल्में मिलती गई और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बता दें कि अब 180 से ज्यादा फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम कर चुकी हैं और साल 2010 में रेखा को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
रेखा ने अपने 40 सालों के करियर में लगभग 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई आर्ट फिल्मों मे भी काम किया जिसे भारत में पैरलल सिनेमा कहा जाता हैै। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है, दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और एक बार सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का खिताब मिल चुका है। बता दें कि फिल्म उमराव जान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। अभिनेत्री ने हिंदी भाषा की फिल्में करने के अलावा तमिल, तेलगू भाषी फिल्मों भी काम कर चुकी हैं।
रेखा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1970 में फिल्म ‘सावन भादो’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। रेखा पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में नजर आई थीं।