featured मनोरंजन

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे

dipveer बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल के रिलेशनशिप के बाद इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल की सबसे बड़ी शादी है। इससे पहले इसी साल सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी की थी।

dipveer बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे

दो बजे दीपिका रणवीर की शादी की रस्में शुरू हुई। रणवीर, सीप्लेन से एंट्री की और मेहमान दो याट से वेडिंग वेन्यू तक पहुंचे। दोनों की शादियों का वेडिंग वेन्यू करीब 700 साल पुरानी थी। वाटर लिली से वेन्यू को सजाया गया। वेन्यू पर भारतीय संगीत बजाया गया। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम भी किए गए थे। पानी में भी सुरक्षा गार्ड निगरानी करते रहे। शादी में कुल 30 मेहमान शामिल रहे। बता दें कि ये विला वास्तव में एक म्यूजियम है। इस वजह से यहां ठहरने के लिए कमरे नहीं हैं। यही वजह है कि दोनों सितारों का परिवार और मेहमान को वेडिंग वेन्यू से कुछ दूर रुकना पड़ा है।

बता दें कि इटली में भारतीय शादी जैसा ही माहौल नजर आ रहा आया। भारत के समय के अनुसार दीपिका-रणवीर की शादी दोपहर 2 शुरू हुई। इस वक्त इटली में सुबह है। पहले बारातियों ने वेडिंग ब्रेकफास्ट किया। ब्रेकफास्ट में इंडियन खासकर पंजाबी और इंटेलियन डिशेज का इंतजाम था। इसके बाद शादी की रस्मे शुरू की गई और रस्मों के बाद शादी सम्पन्न हुई।

Related posts

America News: कैलिफोर्निया में एक गुरुद्वारे में चली गोली, दो लोगों की मौत

Rahul

WHO ने कानपुर को बताया दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, 15 की लिस्ट में 14 भारत के शहर

rituraj